best news portal development company in india

अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कार्मिकों की टंकण परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित*

SHARE:

*अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कार्मिकों की टंकण परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित*

पाली, 24 जुलाई। पाली जिले के मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त राजकीय कार्मिकों की टंकण परीक्षा (सितम्बर, 2026) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

टंकण परीक्षा आयोजन समिति के सचिव एवं सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि पात्र राजकीय कार्मिक निर्धारित अंतिम तिथि तक कार्यालय समय में अपना आवेदन पत्र जिला कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कलेक्ट्रेट परिसर पाली में जमा करवा सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि टंकण परीक्षा ऑनलाइन कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित कर की जाएगी। टंकण परीक्षा का आवेदन पत्र, आवश्यक दिशा-निर्देश एवं परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी पाली जिले की वेबसाइट http://pali.rajasthan.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें