best news portal development company in india

पाली नगरीय क्षेत्र में 31 अगस्त तक आयोजित होंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप कैम्प*

SHARE:

पाली, 21 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पाली नगरीय क्षेत्र में 31 अगस्त तक नगर विकास न्यास द्वारा शहरी सेवा शिविर 2026 तथा ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

नगर विकास न्यास सचिव बजरंगसिंह ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 2026 फॉलोअप कैम्प में अनुमोदित योजनाओं के पट्टा, उप विभाजन पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण कार्य होगा। साथ ही लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करने एवं राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों द्वारा निर्धारित अन्य कार्य फॉलोअप कैम्प में किए जाएंगे। शिविर नगर विकास न्यास कार्यालय में 21 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों के लिए उप नगर नियोजक गणपत लाल सुथार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। आमजन की सुविधा के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन सुविधा रहेगी जिसके प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक पुखराज रहेंगे तथा ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों के लिए अभियान की मोहर लगी हुई रसीद संबंधिक आवेदक को दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में भाग लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यो का लाभ प्राप्त कर सकते है।

जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर 2026 की निरंतरता में 21 जुलाई से 31 अगस्त तक फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे जिसमें राजस्व विभाग के अतिरिक्त 21 विभाग भाग लेंगे। मुख्य अभियान में शेष रहे शिविरों का आयोजन कर 31 अगस्त से पूर्व फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
———–

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें