best news portal development company in india

नशा मुक्त युवा अभियान में प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर, 23 जुलाई तक करें आवेदन*

SHARE:

  1. *नशा मुक्त युवा अभियान में प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर, 23 जुलाई तक करें आवेदन*

पाली, 20 जुलाई। मेरा युवा भारत (MY Bharat), पाली द्वारा “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 23 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला युवा अधिकारी महेश सिंह शेखावत ने बताया कि अभियान के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा व्यक्तिगत अथवा टीम के रूप में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम, चित्रकला, वाद-विवाद एवं भाषण, लघु फिल्म/रील निर्माण, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी MY Bharat Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंद की प्रतियोगिता का चयन कर सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 14 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नशा मुक्त युवा कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें