best news portal development company in india

भारतीय मजदूर संघ, जिला पाली कार्यसमिति बैठक सम्पन्न ।

SHARE:

भारतीय मजदूर संघ, जिला पाली कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 7 जून 2026 को भारतीय मजदूर संघ, जिला पाली की जिला कार्यसमिति बैठक जिला अध्यक्ष श्री सुनील चौहान की अध्यक्षता में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुशलाराम डऊकिया एवं संभाग सह संगठन मंत्री श्री किरतसिंह देवल के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिले में पंजीकृत सभी यूनियनों की संबद्धता एवं वार्षिक विवरण 15 जून 2026 तक पूर्ण करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही तहसील प्रवास एवं कार्यसमिति बैठकों को नियमित एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। जुलाई माह में झंडा वंदन कार्यक्रम, अगस्त माह में वृक्षारोपण एवं पदाधिकारी बैठक, सितम्बर माह में श्रमिक रैली तथा अक्टूबर माह में जिला अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुशलाराम डऊकिया एवं संभाग सह संगठन मंत्री श्री किरतसिंह देवल ने अपने उद्बोधन में संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि तथा मजदूर हितों के लिए सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला मंत्री श्री इन्द्र सुथार द्वारा किया गया तथा अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

जारीकर्ता:

इन्द्र सुथार

जिला मंत्री

भारतीय मजदूर संघ, पाली

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें