*विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों ने मंडिया रोड एसटीपी प्लांट का किया भ्रमण, प्लांट के सुपरवाइज़र ने दी सीवरेज ट्रीटमेंट कीजान जानकारी*
*07 जून से 12 जून तक चलेगा जन जागरूकता एवं जनभागीदारी अभियान*
पाली, 06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार 06 जून को नगर निगम पाली द्वारा मंडिया रोड स्थित *7.50 MLD व 15 MLD क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट* पर स्कूली बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।
अधिशासी अभियंता कलीम अशरफ द्वारा स्कूली बच्चों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि कैसे घरों से निकलने वाला गंदा पानी STP में ट्रीट होकर साफ पानी में बदलता है और इसका पुनः उपयोग बागवानी व औद्योगिक कार्यों में किया जाता है।
*प्लांट भ्रमण*: बच्चों को प्लांट के इनलेट चैम्बर, स्क्रीनिंग, एरिएशन टैंक, सेकेंडरी क्लेरिफायर व स्लज ड्राइंग बेड दिखाए गए। PIU के स्टाफ द्वारा प्रत्येक यूनिट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया।
*पर्यावरण संरक्षण का संदेश*:
अधिशासी अभियंता ने बच्चों से अपील की कि वे अपने घर-परिवार को भी जल संरक्षण व सीवर में कचरा-प्लास्टिक न डालने के लिए जागरूक करें। “जल ही जीवन है” के महत्व को समझाया गया।
*आगामी कार्यक्रम*:
नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु *दिनांक 07 जून से 12 जून तक* शहर में *जन जागरूकता एवं जनभागीदारी अभियान* चलाया जाएगा।
नगर निगम पाली पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है और नागरिकों से अपील करता है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
इस दौरान सुधाकर स्कूल के अध्यापक राहुल मिश्रा, पीआई टीम प्रभारी मिथुन कुमार और एसटीपी प्लांट संचालक सुपरवाइज़र और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


