*जनगणना-2027 : 15 मई तक करें स्व-गणना, जिला कलक्टर ने आमजन से की सहभागिता की अपील*
पाली, 09 मई। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जिले के समस्त आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, शिक्षण संस्थाओं एवं विभागीय कार्मिकों से 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने जिले में चयनित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे देश निर्माण में जनसहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in का उपयोग डेस्कटॉप अथवा स्मार्टफोन के माध्यम से किया जा सकता है। परिवार का मुखिया अथवा परिवार का कोई भी सदस्य परिवार की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। स्व-गणना पोर्टल 01 मई से 15 मई तक खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद संबंधित प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन एवं डाटा जांच का कार्य भी करेंगे। स्व-गणना के लिए परिवार का कोई सदस्य अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी स्थिति में ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति, यहां तक कि प्रगणक को भी साझा न करें। जनगणना विभाग द्वारा फोन अथवा किसी अन्य माध्यम से ओटीपी नहीं मांगा जाएगा।
स्व-गणना प्रक्रिया के दौरान डेटा फाइनल सबमिट करने से पूर्व प्री-व्यू उपलब्ध रहेगा, जिसमें आवश्यक संशोधन किए जा सकते हैं। फाइनल सबमिट के बाद ऑनलाइन संपादन संभव नहीं होगा, लेकिन सत्यापन के दौरान प्रगणक के माध्यम से संशोधन करवाया जा सकेगा।
उप जिला जनगणना अधिकारी राजेन्द्र कुमार टांक ने बताया कि जिन परिवारों द्वारा सफलतापूर्वक स्व-गणना कर ली गई है, उन्हें सबमिशन के बाद H से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट SE ID प्राप्त होगी। इस SE ID के माध्यम से जिले में किए गए नवाचार के तहत जिला कलक्टर द्वारा हस्ताक्षरित संकल्प पत्र जिला पाली पोर्टल पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 से संबंधित विस्तृत जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1855 से भी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही जिले में जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 18 चार्ज स्तरों (ग्रामीण एवं शहरी) पर 30 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक कुल 91 बैचों में संचालित किया जा रहा है।
[9/5, 8:40 pm] +91 89529 86984: *ग्राम रथ अभियान’’**
*’’जिले की पांचो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनाओं की जानकारी’’*
*आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री को दे रहे धन्यवाद*
पाली, 09 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप जिले में कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचे इसलिए एलईडी मोबाईल वेन आधारित जनजागरूकता के लिए ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत शनिवार को ‘‘ग्राम रथ अभियान’’ में आमजन जागरूक होकर लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर, मुख्यमंत्री शर्मा व सरकार का धन्यवाद अदा कर रहे हैं।
*’’शनिवार को इन गांव में पहुंचे रथ’’*
अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखण्ड की देवाण, कुण्डली चारणान, उमकली, धिंगाणा, बस्सी, वायद ग्राम रथ का संचालन किया गया। इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा की पाली पंचायत समिति के हेमावास, सोनाईमांझी, सोडावास, टेवाली, बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के बडौद, सिन्दरली, मौरखा, मादा, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की रानी पंचायत समिति में ढारिया, किशनपुरा, देवलीपाबूजी, भादरलाउ, इन्दरवाडा, वणदार एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में केलवाद व बगडी नगर गावं में ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करवाई गई।
इस अवसर पर मोबाईल वैन के द्वारा योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित फिल्मों का प्रसारण किया गया। साथ ही इन गांवों में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जथा व स्थानीय लोककलाकरों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।
*रविवार को इन गांव में जाएंगे ग्राम रथ*
रविवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के उन्दरा, बिंजा, पाती, सिराणा, चेण्डा, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली पंचायत समिति की बडेरावास, खैरवा, लाम्बिया, बाणियावास, बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के माण्डीगढ, गुडा जाटान, आना, दुदापुरा, घाणेराव, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की रानी पंचायत समिति में खिंवाडा, गजनीपुरा, सिवास, पिलोवनी, सांवलता, कैरली एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में रायराकला, खौडिया, गुडाबींजा, करमावास पट्टा गावं में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


