best news portal development company in india

ग्राम रथ अभियान’’* *’’जिले की पांचो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनाओं की जानकारी’* *मुख्यमंत्री भजनलाल की मंशानुरूप जन-जन तक पहुंच रहा ग्राम रथ का लाभ*

SHARE:

*‘‘ग्राम रथ अभियान’’*
*’’जिले की पांचो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनाओं की जानकारी’*
*मुख्यमंत्री भजनलाल की मंशानुरूप जन-जन तक पहुंच रहा ग्राम रथ का लाभ*

पाली, 08 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप जिले में कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचे इसलिए एलईडी मोबाईल वेन आधारित जनजागरूकता के लिए ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत शुक्रवार को ‘‘ग्राम रथ अभियान’’ में आमजन जागरूक होकर लाभकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे, साथ ही वे मुख्यमंत्री शर्मा का भी धन्यवाद अदा कर रहे हैं। अभियान में जन-जन तक पहुंचाई जा रही है।

जिले के सोजत, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, बाली, पाली विधानसभा में चयनित गांवों में ग्राम रथ मोबाईल वैन पहुंचे जिससे लेकर ग्रामीण जनों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

*’’शुक्रवार को इन गांव में पहुंचे रथ’’*

अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखण्ड की सरदारपुरा की ढाणी, कुलथाना ग्राम रथ चलाए गए। इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा के कूरना, डेण्डा, गुरडाई, बाली विधानसभा क्षेत्र में दादाई, ढालोप, कोटडी, नाडोल, मारवाड़ जंक्शन में रानीगांव, ईटन्दरा चारणान, बिलोवा, वरकाणा, जवाली, इटन्दरा मेडतियान, सालरिया एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में हरियामाली, गुडाकलां, गुडराम सिंह गावं में ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करवाई गई।

इस अवसर पर मोबाईल वैन के द्वारा योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित फिल्मों का प्रसारण किया गया। साथ ही इन गांवों में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जथा व स्थानीय लोककलाकरों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।

*शनिवार को इन गांवों में जाएंगे रथ’’*

शनिवार को जिले में ग्राम रथों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। जिसके तहत पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखण्ड की देवाण, कुण्डली चारणान, उमकली, धिंगाणा, बस्सी, वायद ग्राम रथ का संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा की पाली पंचायत समिति के हेमावास, सोनाईमांझी, सोडावास, टेवाली, बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के बडौद, सिन्दरली, मौरखा, मादा, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की रानी पंचायत समिति में ढारिया, किशनपुरा, देवलीपाबूजी, भादरलाउ, इन्दरवाडा, वणदार एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में केलवाद व बगडी नगर गावं में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

*रविवार को इन गांव में जाएंगे ग्राम रथ*

रविवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के उन्दरा, बिंजा, पाती, सिराणा, चेण्डा, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली पंचायत समिति की बडेरावास, खैरवा, लाम्बिया, बाणियावास, बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के माण्डीगढ, गुडा जाटान, आना, दुदापुरा, घाणेराव, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की रानी पंचायत समिति में खिंवाडा, गजनीपुरा, सिवास, पिलोवनी, सांवलता, कैरली एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में रायराकला, खौडिया, गुडाबींजा, करमावास पट्टा गावं में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें