पाली, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार सांय जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और नगरनिगम के संयुक्त तत्वावधान में श्री रतनचंद लोढ़ा बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चो ने देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में हंस निर्वाण सरस्वती स्कूल,एम एस कवाड़ इन्टरनेशनल स्कूल राबाउमावि, पी एम श्री बांगड़ राउमावि, दिल्ली पब्लिक स्कूल जाडन,ए डी डागा पब्लिक स्कूल,श्री रतनचंद लोढ़ा स्कूल, बीएड कॉलेज, श्री सुल्तान महात्मा गाँधी राउमावि पाली, रेनबो पब्लिक स्कूल, जी माउंट लिट्रा सी सै स्कूल पाली, गार्डियन पब्लिक स्कूल, फादर्स चिल्ड्रन सी. सै. स्कूल, सेंट पॉल सी.सै. स्कूल, विवेक पब्लिक सी. सै. स्कूल, नेहरू विद्यापीठ सी. सै. स्कूल, तथा श्री बांगड़ राजकीय महाविद्यालय पाली के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों ने जहां एक तरफ देशभाक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी, वहीं दूसरी ओर लोक संस्कृति की भी छटा बिखेरी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
लोढा स्कूल के प्रांगण में आज से शुरुआत हुए वन्देमातरम@150 की प्रदर्शनी में भी बच्चों ने वन्देमातरम गीत के इतिहास को जाना और प्रदर्शनी को देखा ।प्रदर्शनी 2 दिवसीय रहेगी ये कल 26 जनवरी को भी 10 बजे से 5 वजे तक रहेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, उपखण्ड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक राहुल राजपुरोहित, बांगड़ स्कूल के प्रधानाचार्य बसंत कुमार आदि अतिथि मौजूद रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


