*मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार : मंत्री कुमावत*
*-सुमेरपुर को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात*
पाली, 20 जनवरी। पशुपालन, विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 191.85 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर क्षेत्र को नई सौगातें दीं। मंत्री कुमावत सुमेरपुर के वार्ड नं.-3 स्थित टाउन हाल के सामने आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने अमर राज देवड़ा होटल से हनुमान भाटी के निवास तक संत लिखमाराम जी मार्ग की 7.99 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डामर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड नं.-26 में बाणमाता रोड तिराहा से पानाबाला तक सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 58.85 लाख रुपए लागत आएगी। इसी तरह कुमावत ने सुमेरपुर जवाई बांध वाया कोलीवाड़ा की तीन किलोमीटर लंबी सड़क मय पुल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्धारा किया जाएगा, जिस पर कुल 125 लाख रुपए की लागत आएगी। पुल का निर्माण होने से आमजन को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क जैसे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री कुमावत ने संबंधित अधिकारियों को आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात मंत्री कुमावत ने नगरपालिका की ओर से आपेश्वर उधान में हुए विकास कार्यों तथा जालौर चौराहे से गांधी मूर्ति सर्किल तक निर्मित डिवाइडर को भी लोकार्पण किया।
इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नगरपालिका के ईओ नरपत सिंह, रविकांत रावल, दिनेश सिंह खिंदारा, पूर्व चैयरमैन फूलाराम सुथार, महेंद्र माली, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुभुज शर्मा, दिनेश मीणा, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



