best news portal development company in india

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक शुक्रवार को पाली दौरे पर रहेंगे।

SHARE:

पाली, 01 जनवरी। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक जिले के यात्रा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय पाली दौरे पर रहेंगे।

संशोधित यात्रा कार्यक्रमानुसार राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक 2 जनवरी को प्रातः 8 बजे से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे पाली पहुंचेंगे, वे यहां परियोजना प्रबंधक, अनुजा निगम, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र एवं प्रबंधक, राजस्थान दक्षता एवं आजीविका निगम के साथ अनुसूचित जाति वर्ग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे सायं 4 बजे जिला कलक्टर के साथ बैठक करेंगे तथा इसके पश्चात वे सायं 4.30 बजे पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे। वे 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे तथा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क करेंगे। वे 4 जनवरी को प्रातः 9.15 बजे प्रेम वाटिका मामावास चौराहा, धनला में नायक समाज विकास एवं शिक्षा समिति द्वारा आयोजित सप्तम प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे तथा सायं 4 बजे पाली से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। यात्रा कार्यक्रम के दौरान रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

————

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

1 thought on “राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक शुक्रवार को पाली दौरे पर रहेंगे।”

  1. आपको गौतम उजाला मे समाचार (न्यूज) पोसट/Comment के लिये सादर आमंत्रित है। (छगनलाल भारद्वाज, प्रधान सम्पादक,गौतम उजाला, पाली, राजस्थान)भारत)

    Reply

Leave a Comment