भगवान परशुराम जन्मोत्सव का प्रचार-प्रसार शुरू जोधपुर / नवज्योति । भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा की तैयारी लेकर रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैनर का प्रचार प्रसार अभियान प्रारंभ किया गया। आयोजन समिति के संयोजक विक्रम उपाध्याय ने बताया कि पालीवाल छात्रावास सरदारपुरा में समाज अध्यक्ष कन्यालाल पालीवाल, सचिव किशन लाल पालीवाल, नथमल पालीवाल, पालीवाल नवयुवक मंडल संभाग अध्यक्ष छगन पालीवाल के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया समाज सचिव किशन पालीवाल ने कहा कि यह जन्मोत्सव हम सभी की संस्कृति τ a a और संस्कार का पर्याय है हम सबको मिलकर इसको भव्य बनाएं तथा भगवान परशुराम के संदेश को जन जन तक पहुंचने में महती भूमिका निभाएं। सह समन्वयक देवेंद्र पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में त्रिलोक पालीवाल, मदन पालीवाल, वेद प्रकाश, गोविंद पालीवाल, पुरुषोत्तम, जसराज, गणेश व अशोक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। मातृशक्ति समन्वयक बुलबुल गौड़ ने बताया किशोभायात्रा के प्रचार प्रचार के क्रम में मातृशक्ति ने पीएफ ऑफिस और शंकर नगर में घर-घर जाकर पीले चावल देकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव में आने का निमंत्रण दिया । कार्यक्रम में संतोष त्रिपाठी, अनीता शर्मा, सीमा शर्मा, कुमकुम गौड़, संगीता शर्मा, निर्मल दाधीच व निर्मला शर्मा सहित अनेक April 7, 2026 No Comments
*’जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा गुरुवार को पाली दौरे पर रहेंगे’* पाली, 07 अप्रैल। जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास व स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा गुरुवार को पाली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री खर्रा 09 अप्रैल गुरुवार को सांय 05 बजे शेरगढ से प्रस्थान कर सांय 07ः30 बजे पाली पहुंचेंगे, तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस पाली करेंगे। तथा 10 अप्रैल को प्रातः 09ः30 बजे पाली से भीलवाडा के लिए प्रस्थान कर जायेगे। ——–8 April 7, 2026 No Comments
पाली नवीन जिला कलेक्टर डाँ. रविंद्र गौसवामी के पदभार ग्रहण करने पर राजसथान कानूनगो संघ जिला अध्यक्ष अजीतसिह तथा जिला पटवार संघ के जिला अधयक्ष साबुराम के नेतृत्व में हार्दिक अभिनंदन किया। April 7, 2026 No Comments
किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण द्वितीय दिवस जागरूकता कार्यक्रम मारवाड़ जंक्शन में आयोजित* पाली, 07 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मारवाड़ जंक्शन में किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण द्वितीय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत पन्नाधाय केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास एवं विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में की गई।9 April 7, 2026 No Comments