February 20, 2026

जोजावर कस्बे में फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन* पाली,20 फरवरी 2026/ चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में फूड लाइसेंस कैंप का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के जोजावर कस्बे में फुड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

पाली कृषणा काँलेज मे अखिल भारतवर्षषिय श्री गुर्जरगौड ब्राह्रामण महासभा की नवगठित कार्यकारिणी में श्री गौरधन जौशी को उपाधयक्ष मनोनित करने पर युवक संघ द्वारा साफा माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। *

पाली. शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के भालेलाव रोड स्थित गणपति विहार में गुरुवार शाम एक बुजुर्ग का शव खाली प्लॉट में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई कवरलाल ने बताया कि शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि सिरियारी थाना क्षेत्र के गुडा दुर्गा गांव हाल पाली शहर के भालेलाव रोड गणपति विहार निवासी कानसिंह(85)का शल उसके किराये के मकान के पास खाली भुखंड मे मिला।

राज सखी जिला स्तरीय सरस मेला पाली 2026 का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला परियोजना प्रबंधक इकाई पाली के तत्वावधान में शनिवार 21 से 27 फरवरी तक सात दिवस तक सब्जी मण्डी के पास रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ 21 फरवरी को सांय 4 बजे होगा।