best news portal development company in india

महिला सशक्तिकरण व अधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शिवमन्दिर लेबर कॉलोनी मे कार्य कर रहे श्रमिकों को महिला सशक्तिकरण व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

SHARE:

*महिला सशक्तिकरण व अधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शिवमन्दिर लेबर कॉलोनी मे कार्य कर रहे श्रमिकों को महिला सशक्तिकरण व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पाली 02 नवम्बर। महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास द्वारा महिलाओं को लैंगिक समानता विषय पर संबोधित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में महिला एवं पुरुष के समान अधिकार, शिक्षा, सम्मान, अवसरों की समानता तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा भेदभाव रहित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग की मनोसामाजिक परामर्शदाता ऊर्मिला द्वारा महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न केंद्रों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध सहायता, परामर्श एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं के बारे में बताया।

इसके साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण से मांगीलाल तंवर ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता तथा साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसके उपयोग एवं नागरिक सुरक्षा में इसकी उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को लैंगिक समानता, महिला अधिकारों, सुरक्षा संबंधी सुविधाओं, विभागीय योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर और सजग नागरिक बनाना रहा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।