best news portal development company in india

पाली जिला कलेक्टर को वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी के संबंधित मैनेजर दीपक कुमार पंलाट हैड, मजदूरों की दो महीने का वेतन व ओवर टाईम नही का भुगतान नहीं किया गया है,को लेकर दिया ज्ञापन।

SHARE:

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट महोदय,

चाली, जिला पाली (राजस्थान)

विषय

वैसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा टेक्सटाइल ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यर

Oplus_131072
त श्रमिकों का दो माह का बकाया वेतन, अतिरिक्त कार्य (ओवरटाइम) का भुगतान मविष्य निशि (पीएफ), समूह बीमा एवं बोनस संबंधी अनियमितताओं की जांच करवाकर श्रमिकों की बकाया राशि दिलवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करवाने बाबत्।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि हम सभी प्रार्थीगण टेक्सटाइल ट्रीटमेंट प्लांट में वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के अधीन विभिन्न कार्यों पर श्रमिक के रूप में कार्य करते रहे हैं। हम सभी श्रमिक मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं तथा हमारी आजीविका पूर्णत हमारे श्रम से प्राप्त होने वाले वेतन पर निर्भर है। कंपनी के अधीन कार्य करते समय हमसे नियमित रूप से कार्य करवाया गया, लेकिन कंपनी द्वारा श्रमिकों के वेतन एवं अन्य वैधानिक देयकों का भुगतान करने में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं की गई हैं।

अतः श्रमिकों के हितों, उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति तथा श्रम कानूनों के पालन को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित तथ्य आपके समक्ष जरिये ज्ञापन प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

1. कंपनी का विवरण एवं जिम्मेदार अधिकारी

कंपनी का नाम: वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड।

कार्यस्थल :- टेक्सटाइल ट्रीटमेंट प्लांट, जिला पाली, राजस्थान ।

संबंधित मैनेजर श्री दीपक कुमार, प्लांट हेड।

कार्य का स्वरूप :- सीईटीपी युनिट-6 के प्लांट में कंपनी के अधीन श्रमिकों से विभिन्न कार्य करवाना।

यह कि कंपनी द्वारा हम श्रमिकों से नियमित रूप से कार्य करवाया गया, लेकिन लगभग पिछले दो माह का वेतन आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया है। श्रमिकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कंपनी के लिए कार्य किया, फिर भी उनके मेहनताने का भुगतान नहीं किया गया। वेतन नहीं मिलने के कारण श्रमिकों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने, बच्चो की शिक्षा, मकान का किराया, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिकों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। कंपनी द्वारा कार्य करवाने के बाद मेहनताने का भुगतान नहीं करना श्रमिकों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। अतः सभी श्रमिकों के बकाया वेतन की गणना करवाकर तत्काल भुगतान करवाया जाना न्यायहित में आवश्यक है। उक्त कंपनी के द्वारा श्रमिकों से अतिरिक्त कार्य करवाने के बावजूद उसका उचित भुगतान नहीं करना गंभीर श्रम संबंधी अनियमितता है, अतः संबंधित उपस्थिति रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट, शिफ्ट रिकॉर्ड, ओवरटाइम रजिस्टर, वेतन रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच करवाई जाए तथा लागू कानून के अनुसार देय ओवरटाइम राशि का भुगतान करवाया जाए।

यह है कि आगामी दिपावली का त्यौहार आ रहा है इस स्थिति मे कम्पनी के द्वारा बकाया भुगतान नहीं किये जाने की स्थिति में श्रमिकों एवं कार्मिकों के परिवारी की भुखे मरने की नौबत उत्पन्न हो जायेगी। सीईटीपी द्वारा कंपनी का बकाया भुगतान रोककर श्रमिकों को सीधे भुगतान करवाने बाबत विशेष मांग के साथ श्रीमान् के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर निवेदन इस प्रकार है कि वेंसार कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा टेक्सटाइल ट्रीटमेंट प्लांट

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।