*प्रवासियों का माटी से जुड़ाव – “आओ गांव चलें” राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुजाना में 20 लाख रुपए का मिला सहयोग*
**पाली, 24 सितम्बर।** जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर प्रारम्भ किए गए **“आओ गांव चलें” अभियान** को प्रवासी पालीवासियों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी प्रवासी भामाशाह **अरविन्द रणावत, दुजाना ने सुमेरपुर ब्लॉक के दुजाना ग्राम पंचायत स्थित **राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुजाना में बास्केटबॉल खेल मैदान, गार्डन एवं इंडोर जिम के निर्माण के लिए **20 लाख रुपये की लागत से सहयोग*प्रदान किया है।
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से अभियान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी सहित अन्य जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
**जिला प्रवासी प्रकोष्ठ प्रभारी** ने बताया कि प्रवासी पालीवासियों द्वारा सतत संवाद, सहयोग एवं नियमित समन्वय के लिए व्हाट्सऐप नंबर **92510-39118** अथवा ई-मेल **[dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in](mailto:dpsdc.warroom.pali@rajasthan.gov.in)** के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। अभियान के माध्यम से प्रवासीजन अपने गांव के विकास कार्यों में सहभागी बन रहे हैं।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


