best news portal development company in india

नशे को कहें ‘ना’, स्वस्थ जीवन को कहें ‘हाँ’**

SHARE:

**नशे को कहें ‘ना’, स्वस्थ जीवन को कहें ‘हाँ’**

**पाली, 24 सितम्बर।** राजकीय विधि महाविद्यालय, पाली में गुरुवार को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

मुख्य वक्ता न्यूट्रिशन विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा पुरोहित ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान, नियमित दिनचर्या तथा सकारात्मक जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित ने नशे के कानूनी एवं सामाजिक दुष्प्रभावों तथा सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के संदर्भ में विद्यार्थियों को जागरूक किया।

नोडल अधिकारी डॉ. आरिफ मोयल ने ‘‘रूल ऑफ गोल्डन नो’’ के माध्यम से नशे को दृढ़ता से ‘ना’ कहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को COTPA Act के प्रावधानों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. नेमीचंद, डॉ. कीर्तिपाल सिंह काबावत, सुश्री स्वेच्छा यादव सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें