best news portal development company in india

जिला पोषण अभिसरण योजना समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* *जिला टास्क फोर्स व महिला समाधान समिति की बैठक आयोजित* *जिला कलक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश*

SHARE:

*जिला पोषण अभिसरण योजना समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*
*जिला टास्क फोर्स व महिला समाधान समिति की बैठक आयोजित*
*जिला कलक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश*


पाली, 21 अगस्त। जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित हुयी। बैठक में जिले में कुपोषण की स्थिति, चिन्हित कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेजों की उपलब्धता, नियमित निगरानी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर निर्देश दिये। इसी प्रकार बैठक में 401 कुपोषित एवं 218 अतिकुपोषित बच्चों का नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा रिपोर्ट 11 सितंबर 2026 तक रिर्पाेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।

बैठक में उन्होंने चिन्हित बच्चों के बैंक खाता बैंक डायरी, आधार कार्ड एवं जन आधार कार्ड संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा दस्तावेजों से वंचित अथवा योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की पृथक सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही चिकित्सकीय जटिलता वाले बच्चों को नियमानुसार एमसीसी सेंटर रेफर करने तथा अन्य बच्चों की आंगनबाड़ी स्तर पर नियमित स्वास्थ्य जांच एवं पोषण संबंधी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर गृह भ्रमण (होम विजिट) कर बच्चों की स्वास्थ्य एवं पोषण स्थिति पर विशेष निगरानी रखने तथा सभी चिन्हित लाभार्थियों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा करते हुए, जहां संभव हो, उन्हें निकटतम राजकीय विद्यालय के भवन में संचालित किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए प्रत्येक केंद्र से निकटतम विद्यालय की दूरी सहित सूची तैयार कर 11 सितंबर तक प्रस्तुत करने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में निर्देश दिए गए कि जिन केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध है, वहां नवीन भवन निर्माण के लिए भामाशाहों एवं जनसहयोग के माध्यम से प्रयास किए जाएं तथा संभावित भामाशाहों से संपर्क कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जिला कलेक्टर की अनुमति के बिना किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र को विद्यालय से बाहर अथवा अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। केंद्रों के स्थानांतरण की कार्यवाही सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही की जाएगी। बैठक में उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, आयुर्वेद विभाग, एमसीसी सेंटर, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित*
जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता मंे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने एजेंडा वार बिन्दुओ पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर समिति सचिव भागीरथ उपनिदेशक महिला अधिकारिता ने समिति के समक्ष पिछले त्रैमास के कार्याे सहित आगामी त्रैमास कार्यक्रम के चर्चा के लिए जिला एक्शन प्लान प्रस्तुत किया।

जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यक्रमों यथा हरियालो राजस्थान, प्रतिभावान बालिकाओं को जिला स्तर पर सम्मान, कॉफी विद् कलक्टर, बाल विवाह मुक्त राजस्थान, किशोरी बालिकाओं के एक्सपोजर विजिट और अमृता हाट पर चर्चा पर आवश्यक निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने सखी वन स्टॉप केन्द्र प्रबंधक से केन्द्र संचालन संबंधी जानकारी ली और साथ ही सभी सदस्यों को जारी त्रैमास मे किये जाने वाले कार्याें पर समिति सदस्यों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। साथ ही समिति सचिव भागीरथ ने जानकारी दी कि कलक्टर परिसर में नवीन स्थापित शिशु वात्सल्य गृह स्थापना प्रारंभ कर दिया गया है।

*जिला महिला समाधान समिति की बैठक*
साथ ही जिला महिला समाधान समिति की बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें जिला कलक्टर ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत समस्त जिले के समस्त राजकीय व गैर-राजकीय कार्यालयों पर आंतरिक शिकायत समिति का पूनः गठित किये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। बैठक मे समिति के सदस्य सीआई पुलिस अनिता रानी, चिकित्सा विभाग से महेश कुमार पीसीपीएनडीटी, उपनिदेशक सामाजिक अधिकारिता विभाग जेपी अरोड़ा, जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी, उपनिदेशक आईसीडीएस प्रकाश चंद्र, डीएलसी लेबर आसकरण मालवीय ,साथ ही सखी ओएससी प्रबंधक देवी बामणिया, केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास, डीएचईडब्ल्य जेण्डर स्पेशलिस्ट राजश्री भी उपस्थित रहे।
———-

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment