best news portal development company in india

खड़गे के संबोधन के बाद मंच का कथित शुद्धिकरण शर्मनाक एवं निंदनीय — निम्बाडा पाली, 14 अगस्त 2026 हल्द्वानी में कांग्रेस

SHARE:

 

खड़गे के संबोधन के बाद मंच का कथित शुद्धिकरण शर्मनाक एवं निंदनीय — निम्बाडा

पाली, 14 अगस्त 2026 हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद उसी मंच का भाजपा-आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा कथित रूप से शुद्धिकरण की घटना के विरोध को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा सूरजपोल चौराहे से डॉ भीमराव अंबेडकर सर्किल तक विरोध मार्च निकाला गया। जिला प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत व ताराचन्द चन्दनानी ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी पाली के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता के संबोधन के बाद मंच को अशुद्ध मानकर उसका शुद्धिकरण करना सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। विधायक भीमराज भाटी व पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे देश के वरिष्ठ राजनेता हैं और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके संबोधन के बाद मंच का कथित शुद्धिकरण करना न केवल उनका बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों का भी अपमान है।
इस दौरान महावीर सिंह सुकरलाई, शोभा सोलंकी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, पीराराम पटेल, राकेश चौहान, प्रवीण कोठारी, जोगाराम सोलंकी, नीलम बिड़ला, मेहबूब टी, रतन जणवा, भवर राव, करणसिंह चाणोद, मंगलाराम बाड़सा, प्रकाश सांखला, सुरबाला काला, जीवराज बोराणा, गुलाबसिंह गिरवर, महावीर कटारिया, हितेश सिरोया, गोरधन देवासी, गोविंद बंजारा, प्रकाश चौधरी, यशपालसिंह कुम्पावत, अमराराम पटेल, सुनील बैरवा, प्रमोदपाल सिंह मेघवाल, महेश जोशी, कृष्णा सांसी, सुनीता गोयल, गिरधारी सिंह धोलेरिया, आमीन रंगरेज, रफीक चौहान, ममता चौहान, शकील नागोरी, भेराराम गुर्जर, अशोक गोड़, शहजाद शेख, रमेश चावला, ताराचन्द टांक, प्रकाश चौहान, पुष्पराज सोनी, सुनील रामावत, अजीज लीडर, सलीम रंगरेज, दिनेश दवे, लक्ष्मण कच्छवाहा, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, सज्जन बी राज, मगराज सोनी, अशोक कुलदीप, अभिषेक चोपड़ा, पंकज सैनी, ओटाराम सीरवी, रामचंद्र बुनकर,इंसाफ मोयल, रमेश तुंगारिया,संजय परमार, मुकेश देवासी, इकबाल शेख,इंसाफ सोलंकी, बाबू कीर, वजाराम गरवलिया,फारुख रँगीला, छोटूसिंह राजपुरोहित, फकीर मोहम्मद सिंधी, कन्हैयालाल परिहार, इमरान नागोरी, मेहबूब सोलंकी, अमान नागोरी, मोइन नागोरी, बशीरुद्दीन चढ़वा, राकेश चौधरी, धर्मेंद्र गोयल, जितेंद्र सिंह, सतार भाई, अरबाज खान अज्जू, रिकी सिंह सरदार, अयूब भाई साफा वाले,अनीस पठान, राजेंद्र मेघवाल, मोनु माजू, इमरान नागोरी, रमेश चौधरी, धनराज चौहान, कन्हैयालाल सोनाई माझी, आमीन जोया, अर्जुन सिसोदिया, ढलाराम विंजा, चंपालाल मनिहारी, रमेश तुंगारिया सहित सेकड़ो कांग्रेस जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मांगूसिंह दुदावत
ताराचन्द चन्दनानी
जिला प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी, पाली
9252764155
9251021525

(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment