स्वतंत्रता दिवस पर पाली में विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वजारोहण
पाली, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पाली में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रमों की समय-सारणी निर्धारित की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7.30 बजे जिला कलेक्टर आवास, 7.45 बजे डिस्ट्रीक्ट क्लब, 7.50 बजे नगर सुधार न्यास, 8 बजे कलेक्ट्रेट, 8.30 बजे नगर निगम तथा 8.45 बजे शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जिला कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे राजकीय बांगड़ स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित होगा। यहां माननीय मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ आमजन की सहभागिता रहेगी।
जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



