*लोकतंत्र सेनानी सदन एवं घुमंतु जाति छात्रावास का लोकार्पण समारोह आयोजित*




पाली, 24 जुलाई। पाली शहर के आनंद नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पीछे नवनिर्मित लोकतंत्र सेनानी सदन एवं माँ आशापुरा गुरुकुल घुमंतु जाति छात्रावास का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा किया गया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान सरकार के ढाई साल में अनेक विकास कार्य हुए है। उनहोंने समाज के वंचित एवं घुमंतु वर्ग के बच्चों की शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रयास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि छात्रावास के माध्यम से घुमंतु समाज के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे मुख्यधारा से जुड़कर अपने भविष्य को संवार सकेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, अखिल भारतीय घुमंतु कार्य प्रमुख दुर्गादास, गुप्ता परिवार के सदस्य, रविन्द्र गुप्ता, नेमीचंद अखावत, बोहराराम लोहार, विजयानंद, महेन्द्रसिंह, विक्रमसिंह, अनिल, दुर्गश वन्दन, जसराज, मनोहर, संदीप महेता, छगन मालवीय, माणक मालु, रतनसिंह, जितेन्द्र बंजारा, महावीर सांलेचा, नेनाराम, हंसमुख गोय, राकेश चौधरी, ललित शर्मा, देवाराम, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
———
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217





