best news portal development company in india

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई* पाली, 23 जुलाई। खाद्य

SHARE:

*घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई*

पाली, 23 जुलाई। खाद्य मंत्री की अध्यक्षता में 29 जून 2026 को आयोजित विभागीय बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में जिलेभर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के तहत मैरिज गार्डन, सामुदायिक भवन, विवाह स्थल, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में संबंधित स्थानीय निकाय के माध्यम से मैरिज गार्डन, सामुदायिक भवन, विवाह स्थल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही भी की जाएगी।

———-

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें