पाली 17जुलाई। पाली जिला सेशन न्यायालय में नव र्निमित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक :-17 जुलाई,2026 को सांय :-5-30बजे से समारोह आयोजित किया गया।सर्व प्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि,व सभी उपस्थित जोधपुर से पधारे अतिथियों
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान संजीव प्रकाश शर्मा (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति,राज उच्च न्यायालय, जोधपुर)
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान पी एस भाटी,(न्यायाधिपति,राज.श
न्यायालय, जोधपुर)
मंचासीन अतिथियों में सर्व श्री श्री मान संजीव प्रकाश शर्मा,श्री पी एस भाटी, कुलदीप माथुर, सर्व प्रथम सभी जोधपुर से पधारे अतिथियों का जिला सेशन न्यायालय में प्रवेश मैंनगैट पर अध्यक्ष पी एम जौशी,व कार्यकारिणी द्वारा वकील म हिलाओं द्वारा फूलों से वर्षा ,व बैंड-बाजा के साथ हार्दिक अभिनन्दन किया गया।तथा नव र्निमित भवन तक पहुंच कर नव र्निमित भवन का लोकार्पण किया गया।
पाली बार एसोसिएशन ,पाली के अध्यक्ष वकील पी एम जोशी, उपाध्यक्ष -जबरसिह हाथलाई, सचिव -मुकूल सोनी,सह सचिव -कुंदन चौहान, युवा प्रतिनिधि -सदाम काजी, कौषाधयक्ष- विक्रमसिंह भैसाणा, पुस्तकालय सचिव -हैमराज। द्वारा पाली जिला बार एसोसिएशन द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि वशिष्ठ अतिथियों का साफा, मालाओं,व मोमेंटो भेटकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। पाली जिला बार एसोसिएशन के सीनियर एडवोकेट अर्जुन सिंह चारण, दिलीप शर्मा,झुंझाराम परमार, मांगीलाल पटेल , श्याम पंचारिया,राजेन्द्र कुमार शर्मा,केशरीचंद पंवार, प्रताप चौहान,मौनू मेघवाल,मौनिका वैष्णव, कुसुम मेवाड़ा,आदी सीनियर, जूनियर एडवोकेट द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि, व अतिथियो का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।
मंचासीन अतिथियों द्वारा मंच से संबोधित करते हुए,पाली जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी एम जौशी की खुले दिल से प्रशंसा की। तथा बड़े प्यार और मोहब्बत से अपने द्वारा जिला सेशन न्यायालय परिसर में विकास कार्य करवाने की मांगे मनवाने की भूरि भूरि प्रशंसा की।और सीनियर एडवोकेट की भी मंच से संबोधित मुख्य अतिथि संजीव प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति राज हाईकोर्ट, जोधपुर ने सराहना की,और महिला वकीलों के लिए भी होंसला अफजाई करते हुते,बहुत ही सराहनीय कार्य किये जाने में हिम्मत व होंसले से आगे प्रगति करने की बात पर बल दिया।और सीनियर एडवोकेट को भी महिला वकीलों के लिए सहयोग से गाईड लाईन की हिदायत भी दी गई।अंत में पाली जिला सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त किया गया।मंच से संबोधित वकील पी एम जौशी ने पाली जिला सेशन न्यायालय परिसर में करवाये गये विकास,और अभी कुछ और भविष्य में भवन निर्माण संबंधित,की मांग मुख्य अतिथि से अपेक्षाएं की गई। मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष जोशी द्वारा की गई,मांगों को तकरीबन सभी स्वीकृति ही नहीं दी। लेकिन खुले दिल से अध्यक्ष पी एम जोशी की मुख्य अतिथि ने सभी मांगों पर बारीकी से मंथन कर सराहनीय कार्य की बात कही गई।और विकास में चैंबर व हांल निर्माण कार्य हेतु मांग को भी स्वीकृति दी गई। लेकिन हाल के निर्माण में थोड़ा बार एसोसिएशन की भी भागीदारी की बात पर बल दिया गया।मंच से संबोधित करते मुख्य अतिथि संजीव प्रकाश शर्मा ने पाली जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी एम जौशी के कार्यकाल में विकास कार्य करवाने की बहुत सराहनीय कार्य बताया गया।
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217





