best news portal development company in india

पाली।मारू बंजारा समाज शिक्षा एवं विकास समिति द्वारा मारू बंजारा समाज भवन हिम्मत नगर पुलिस लाईन रोड पाली परप्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।

SHARE:

पाली १९जुलाई। पाली मारूं बंजारा समाज शिक्षा एवं विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह,२०२५-२६ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि -श्रीमान विमलेंद्र राणावत,उप जिला कलेक्टर (SDM)पाली व अन्य अधिकारी, समाजसेवी, दानदाता, भामाशाहों आदि मंचासीन थे। सभी मंचासीन अतिथियों का साफा, महिला सरपंच का शांल,माला, मोमेंटो भेटकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया। सफलतम मंच संचालन मांगीलाल तंवर ने किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाज बंधुओं में कल्याण बंजारा पीराराम, तुलसीराम गौड़, मोहनलाल गौड़, लक्ष्मण गौड़, हनुमानजी,आदी,तथा युवा प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित समारोह में दसवीं में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को माला, मोमेंटो,प्रमाण पत्र,तथा स्कूल बैग भेंटकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर समाज की प्रतिभावान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें