पाली ३जुलाई। पाली जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष,तथा प्रतिलिपि (१) राज्य मानव अधिकार आयोग, राजस्थान सरकार, जयपुर को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।प्रार्थी दुर्गा राम पुत्र श्री भूराराम जाति नाई निवासी मालपुरीया खुर्द पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा लिखित में रिपोर्ट विषय जातिगत पंचों के द्वारा प्रार्थी का हुक्का पानी बंद करने एवं गांव से बहिष्कृत करने के विरूद्ध रिपोर्ट दी है।
प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी ग्राम मालपुरीया खुर्द में अपने परिवार सहित निवास करता है।तथा कुछ रंजिश रखते हैं,और गुर्जर जाति का बाहुल्य क्षेत्र है,और कमजोर व डरपोक लोगों से गुलामी करवाना आम बात है, लेकिन प्रार्थी उन लोगों में से नहीं है।और अपनी मेहनत मजदूरी करके अपना,अपने परिवार का जीवनोपार्जन करता है। इसलिए काफी लंबे समय से प्रार्थी व उसके परिवार को तंग वो परेशान करते रहते हैं।तथा प्रार्थी की पुसतेनी कबजाशुदा, बाउंड्री शुदा भुंखड पर जाने वाला आम रास्ते पर भी अतिक्रमण कर तारबंदी करदी है।यही नहीं प्रार्थी के भूंखड के कुछ हिस्से पर नाजायज कब्जा कर लिया है।तथा प्रार्थी के विरोध करने पर गांव के गुर्जर जाति के लोगों में से उदयराम पुत्र लालुराम,हापुराम पुत्र सालु राम, भेराराम पुत्र सावत राम, देवाराम पुत्र बालुराम, मांगीलाल पुत्र भलाराम, जगदीश पुत्र मांगीलाल ने एकराय,एकजुट होकर जातिगत संगठन बनाकर प्रार्थी व उसके परिवार को जातिगत संगठन बनाकर प्रार्थी व उसके परिवार को गांव से बहिष्कृत कर दिया है। बातचीत भी किसी से नहीं कर सकते हैं।यानी हुक्का पानी भी बन्द कर दिया है।किराणा की दूकान से सामान देने वालो के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का ऐलान कर चुके हैं। प्रार्थी व उसके परिवार को सार्वजनिक जगह, मंदिर में आने जाने, पानी की टंकी पर पानी लेने ,नरेगा मैं हमको काम पर लगा नै है सब मना कर दिया है।ऐसी स्थिति में प्रार्थी व उसके परिवार का जीना दूर्लब हो गया है।तो पुरे गांव के संगठन बनाकर,प्रार्थी, परिवार की आये दिन परेशानी का कारण बनता जा रहा है।तो ऐसी सूरत में मजबूरन पाली जिला कलेक्टर से जातिगत तथाकथित पंचों के विरूद्ध यति शीघ्र ही उचित कार्यवाही करावे।देखते हैं,कि स्वयं की तीनौ की पाव अक्की गई
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217





