पाली ३जुलाई। पाली जिला, तहसील रानी ग्राम बौला गुडा पुलिस थाना खींवाडा,प्रार्थी श्रीमती कमला देवी पत्नी श्री ओमप्रकाश देवासी ने अप्रार्थी सुरेश पुत्र श्री हराराम देवासी निवासी बौला गुडा बुलेट पर दिनांक १जुलाई २०२६को आया।और आते ही गंदी गंदी गालियां देने लगा,गाड़ी से नीचे उतर कर अप्रार्थी ने प्रार्थी के साथ धक्का मुक्की की,और औरणा खींचकर लंजा भंग करने की नीयत से नीचे गिरा दिया गया।और चौटी पकड़कर मारपीट की,तब प्रार्थी चिल्लाने लगी तब प्रार्थी के पतिदेव औम प्रकाश देवासी ने आकर बींच बचाव किया और मारपीट से बचाया।इस पर अप्रार्थी सुरेश ने तीन चार दोस्तों को बुलाया गया था और प्रार्थी के पतिदेव के साथ मारपीट की गई।
इसी आशय की लिखित में प्रार्थी ने रिपोर्ट पुलिस थाना खींवाडा को दिनांक १जुलाई २०२६को दी गई है।जिसकी पुलिस थाना खींवाडा की दिनांक १जुलाई, पुलिस थाना खींवाडा की रिपोर्ट संख्या १९२ है। लेकिन उचित कार्यवाही नहीं की गई। देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217





