best news portal development company in india

अखिल भारतवर्मषिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के नाम पर जयपुर में बैठक आहुत का कोई भ्रामक प्रचार किया गया है।तो ऐसा कोई भी बैठक या पोस्टर महासभा ने नहीं निकाला है।-औम प्रकाश जौशी, अध्यक्ष, महासभा, जोधपुर।

SHARE:

नमः श्री गुरू गौतमाय ।। ५

पंजियन सं. 151/1950-51

अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा

नमः श्री गुरु गौतमाय

जय महर्षि गौतम

ओमप्रकाश जोशी

अध्यक्ष 80 लक्ष्मीनगर पावटा सी रोड़, जोधपुर (राज.) मो. 9414135485

प्रद्युम्न जोशी

प्रधानमंत्री

गांव पोस्ट मोगड़ा कलां जिला जोधपुर (राज.) पिन 342802 मो. 9001399968

अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री कार्यालय 80 लक्ष्मीनगर, पावटा सी रोड, जोधपुर (राज) पिन : 342006

केन्द्रीय कार्यालयः गौतमाश्रम पुष्कर (राज.)

क्रमांक K-PN-427/2026

दिनांक 19-06-202

आवश्यक सूचना

प्रिय समाज बंधुओं, महासभा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों,

जय श्री महर्षि गौतम।

इस सूचना पत्र के माध्यम से आप सभी को अवगत कराया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर (image.png) प्रसारित किया जा रहा है। इस पोस्टर में दिनांक 21 जून 2026 को होटल हिल्टन, जयपुर में महासभा के नाम का उपयोग करते हुए एक “प्रबुद्ध जन संवाद बैठक” आयोजित करने का दावा किया जा रहा है-इस संबंध में अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से यह स्पष्ट, प्रामाणिक और आधिकारिक खंडन जारी किया जाता है कि – यह बैठक अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा न तो प्रस्तावित है और न ही महासभा द्वारा ऐसी किसी बैठक को आयोजित करने की कोई अनुमति या स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्वानुमति और जानकारी के बिना महासभा के नाम का उपयोग करके कोई भी आधिकारिक बैठक बुलाने का अधिकार किसी भी व्यक्ति, पदाधिकारी या समूह को नहीं है। महासभा के नाम का इस प्रकार उपयोग करना सामाजिक नियमों के विरुद्ध है तथा सर्वथा दोषपूर्ण है। कुछ असंतुष्ट और निहित स्वार्थीतत्व काफी समय से समाज की एकजुटता को खंडित करने और महासभा की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। यह भ्रामक प्रचार भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज बंधुओं को गुमराह करना है। महासभा के सभी निष्ठावान पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समस्त गुर्जरगौड़ समाज बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि वे इस प्रकार के किसी भी अनाधिकृत, और भ्रामक आयोजन का पूर्णतः बहिष्कार करें एवं इससे दूरी बनाए रखें। समाज की एकता, अखंडता और गरिमा को अक्षुण्ण रखना हम सभी का परम सामाजिक दायित्व है।

सजग रहें, संगठित रहें।

(ओमप्रकाश जोशी)

राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

अखिल भारतवर्मषिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के नाम पर जयपुर में बैठक आहुत का कोई भ्रामक प्रचार किया गया है।तो ऐसा कोई भी बैठक या पोस्टर महासभा ने नहीं निकाला है।-औम प्रकाश जौशी, अध्यक्ष, महासभा, जोधपुर।