best news portal development company in india

स्वायत्त शासन नगरीय निकाय एवं पाली जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पाली आगमन पर सर्किट हाउस में पाली शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में बड़ी तादाद मे पाली कांग्रेसजनों ने सर्किट हाउस पर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हुए लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पूर्व में सूचित करने के बाद भी प्रभारी मंत्री मिलने व ज्ञापन दिया।

SHARE:

पाली 11 जून 2026,स्वायत्त शासन नगरीय निकाय एवं पाली जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पाली आगमन पर सर्किट हाउस में पाली शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में बड़ी तादाद मे पाली कांग्रेसजनों ने सर्किट हाउस पर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हुए लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पूर्व में सूचित करने के बाद भी प्रभारी मंत्री मिलने व ज्ञापन लेने को तैयार नही हुए, इस पर कांग्रेसजन कड़ी धूप में सर्किट हाउस के गेट पर धरना देकर बैठ गए एवं लगातार नारेबाजी की। लभगभ तीन घण्टे से अधिक समय होने पर भी मंत्री ने ज्ञापन नही लिया तो सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर ज्ञापन चस्पा कर मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां ज्ञापन के पास रख दी। इस दौरान कड़ी धूप के बावजूद मंत्री को ज्ञापन देने की मशक्कत करते रहे है । इस दौरान पुलिस से कांग्रेस जनों की एक दो बार झड़प हुई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से पाली शहर की जनसमस्याओं के समाधान हेतु स्वायत्त शासन व जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा को ज्ञापन देने आए थे। लेकिन मंत्री जी सत्ता के अहंकार में प्रमुख विपक्षी दल के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मिलने तक को तैयार नहीं हैं और ना ही उन्हें ज्ञापन लेने की फुर्सत मिली तीन घण्टे से ज्यादा हम सूरज की तेज तपिश में सड़क पर बैठे रहे है। मंत्री खर्रा के हठधर्मिता के चलते आज स्वयं के प्रभार जिले में पाली जिले में विकास कार्य ठप्प ओर निकाय चुनाव गत दो वर्षों से लंबित पड़े है। घण्टों इंतजार के बाद बैरंग लौटना पड़ा इससे यह बात सिद्ध हो गई जिला प्रभारी मंत्री को जनहित कार्यो से कोई सरोकार नही है। निम्बाडा ने कहा कि पाली शहर की समस्याओं का शीघ्रताशीघ्र निस्तारण करवाया जावे यदि सात दिवस के भीतर-भीतर समस्याओं का समाधान न होने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 जून को आन्दोलनात्मक रूख अख्तयार करना पड़ेगा जिसकी समस्त जवाबदारी राज्य सरकार व जिला प्रशासन की होगी। वंही पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि प्रभारी मंत्री के प्रभार क्षेत्र में पाली नगर निगम की बजट के अभाव में दयनीय हालत है। विकास कार्य ठप्प है। इस दौरान पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महावीर सिंह सुकरलाई, मदनसिंह जागरवाल, जोगाराम सोलंकी, सुमित्रा जेन, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, मेहबूब टी, भंवर राव, प्रकाश सीरवी, गोविंद बंजारा, यशपालसिंह कुम्पावत, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, रतन उदेश, ताराचन्द चन्दनानी, ओमा चौधरी, कृष्णा सांसी, संतोख सिंह बाजवा, रफीक गौरी, दिलीप ओड, जावेद सिरोहा, विजय जोशी, तालिब अली चूडीघर, रफीक चौहान, मांगूसिंह दुदावत, गणपत पटेल, रमेश चावला, अशोक कुलदीप, भेराराम गुर्जर, चन्द्रकांत मारू, दिनेश दवे,बाबू कीर, राजू सोलंकी, चेलाराम रारबड़ा, शकील नागोरी, अमजद अली रंगरेज, रमेश परिहार, रमजान सामरिया, कैलास गोयल, राजवीर देवासी, अनिल सिंह निम्बाडा, जसवंत भारद्वाज, डूंगरदास, पुष्पराज सोनी, संजय परमार, फारुख रँगीला,रामचन्द्र बुनकर, असगर कुरैशी, यासीन सबावत, नजीर सिंधी, महेंद्र मेहता, विक्रम भाटी, पंकज आदिवाल, हाजी मोहम्मद, रमेश गर्ग, मूलचंद संकलेचा, वसीम खान, राजूसिंह सोनाई माझी, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, अरबाज खान, शाहिद पिनु, इलू अब्बासी, आबिद चढ़वा, ओटाराम चौधरी, मुकेश मीणा, मांगीलाल कीर, रिजवान चढ़वा, रमेश चौधरी, मुनाजिर अली चूडीघर, रमेश तुंगारिया, चाँद रंगरेज, धनाराम हीरागर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि हाजी इंसाफ मोयल, वार्ड अध्यक्ष रमेश परिहार, मोहम्मद सत्तार पठान,यासीन लोहार , जिशान अली रंगरेज, अनवर सोजत , रिजवान चढ़ावा, मुनाजिर अली , वार्ड अध्यक्ष समीर मोयल, राजू भाई , नियाज़ मोयल, निखिल बारिया , भावेश मेवाडा , अंकित सुराणा , मकसूद अली , शौकीन अली घोसी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे । सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे। ज्ञापन में अंकित बिंदुवार जनसमस्याएं

1.सीवरेज :- पाली शहर के कई स्थानों पर सीवरेज मैन्युअल चेम्बर से ओवर फ्लो की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण सड़कों पर सीवरेज लाइन का अपशिष्ट जल व गंदगी सड़कों पर पड़ी रहती है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के कई स्थानों पर सीवरेज लाईन में हो रखी तकनीकी खामी का स्थायी समाधान करावें तथा शेष रहे सीवरेज कनेक्शनों को अविलम्ब जोड़ने हेतु अभियान चलाया जावें।

2 . ड्रेनेज सिस्टम :- पाली शहर में ड्रेनेज सिस्टम सुदृढ़ बनाने हेतु, जल भराव की निकासी हेतु कमजोर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत कर के जल भराव के कारण बाढ़ के विनाशशील जैसे हालात पर काबू पाने के साथ ही गन्दे नालों और पाली शहर से गुजरने वाली सिंचाई विभाग की नहरों की सफाई उच्च स्तरीय मोनिटरिंग में करवाई जाये।

4. लड़खडाई पेयजल आपूर्ति पाली शहर में 24 घण्टे पेयजल आपूर्ति के दावों के विपरित पाली शहर के कई क्षेत्रों में 72 घण्टे के अन्तराल के बावजूद भी पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है।

5. अघोषित बिजली कटौती पाली शहर में बार-बार अकारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसके कारण इस प्रचण्ड गर्मी में आमजन का हाल बेहाल हो रखा हैं।

6. नगर निगम पाली में लम्बित पट्टों, हस्तांतरण की फाईलों, भवन निर्माण स्वीकृति, उप विभाजन सहित कई आवेदनों के लिए आमजन परेशान हो रहे है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।

7. जिला प्रशासन पाली द्वारा पाली शहर में ड्रेनेज सिस्टम सुदृढ़ बनाने हेतु जल भराव की निकासी हेतु कमजोर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के प्रोजेक्ट बनाकर राज्यसरकार को वित्तीय स्वीकृति के लिये भेजा था लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जल भराव की निकासी के अभाव में जल भराव के कारण पाली शहर की कई कॉलोनियां कई माह तक जलमग्न रहती है।

8 – पाली शहर सहित सम्पूर्ण राजस्थान में तत्काल प्रभाव से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जावें।

9.सार्वजनिक उद्यान :- पाली शहर में बजट व रखरखाव के अभाव में सार्वजनिक उद्यान विरान और उजाड़ पड़े है।
10. नगर निगम को बजट आपके प्रभार क्षेत्र के नगर निगम पाली की हालत बजट के अभाव में बेहद दयनीय हालत में है। जिसके कारण शहर के कई विकास कार्य ठप्प पड़े है। निकाय चुनाव करवाने : माह नवम्बर 2024 में पाली नगर निगम के तत्कालीन बोर्ड का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। स्थानीय निकाय चुनाव नही होने के कारण आमजन के कार्य व विकास कार्य ठप्प पड़े है। मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन सहित विभिन्न आवेदनों पर पार्षदों के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

11. खस्ताहाल सड़कें : पाली शहर में विकास को गढ्‌ढों में ढूंढ़ना पड़ रहा है। पाली शहर की खस्ताहाल सड़कों से परेशान जनता को बजट ओर खजाना खाली होने का हवाला दिया जा रहा है।

12. पाली शहर में कई इलाकों में नाले व नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बजट के अभाव में रिपेयरिंग, क्रॉस निर्माण भी नही हो रहे है।

शिशुपाल सिंह निम्बाडा
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, पाली
99286 99999

( छगनलाल भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार, पाली)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें