best news portal development company in india

बांगड़ अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का जिला प्राधिकरण सचिव ने किया निरीक्षण*

SHARE:

  • *बांगड़ अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का जिला प्राधिकरण सचिव ने किया निरीक्षण*

पाली, 20 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विक्रम सिंह भाटी ने बुधवार को बांगड़ अस्पताल में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रबंधक सुश्री देवी बामणियों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, लंबित प्रकरणों एवं उनके फॉलोअप की जानकारी ली। सचिव भाटी ने केस रजिस्टर, केस फाइल एवं आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहयोग एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा जहां विधिक सहायता की आवश्यकता हो वहां निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन पत्र प्रेषित किए जाएं।

इस अवसर पर सोनिया जोशी, राजसिंह, नवीन कुमार एवं विद्या सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment