best news portal development company in india

जवाई ईको टूरिज्म कार्यशाला का समापन, 421 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग*

SHARE:

*जवाई ईको टूरिज्म कार्यशाला का समापन, 421 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग*

पाली, 20 मई। पंचायत समिति सभागार भवन, बाली में आयोजित जवाई ईको टूरिज्म आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली शैलेन्द्रसिंह चारण की अध्यक्षता में हुआ। 19 व 20 मई को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला में पर्यटन एवं रोजगारोन्मुखी विषयों पर व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार बाली ने बताया कि इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जवाई को विश्वस्तरीय पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने सफारी वाहन चालकों एवं जिप्सी संचालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा यातायात नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए। साथ ही जवाई क्षेत्र को लेपर्ड सफारी के अलावा अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित करने पर जोर दिया।

कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, पर्यटकों के साथ व्यवहार, विदेशी पर्यटकों से संवाद, भाषा कौशल तथा पर्यटन से जुड़े विविध पहलुओं पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक राजेन्द्र मारू ने मोटर व्हीकल एक्ट, रोड सेफ्टी एवं वाइल्डलाइफ नियमों की जानकारी दी, वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भवरदास ने आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षक अजयपालसिंह धामली एवं राजेन्द्रसिंह सेणा ने सॉफ्ट स्किल्स, पर्यटकों के साथ व्यवहार एवं स्थानीय पर्यटन के विविधिकरण पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के दूसरे दिन 198 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जबकि दोनों दिनों में कुल 421 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्रसिंह चारण ने सभी प्रतिभागियों को सफारी के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए बैटरी का उपयोग नहीं करने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा वन्यजीवों को परेशान नहीं करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी बाली दिनेश विश्नोई, तहसीलदार जितेन्द्रसिंह राठौड़, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, बीसीएमओ हितेन्द्र वागोरिया, सहायक उप वन संरक्षक ऋषिराजसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment