best news portal development company in india

आज गाँव चले अभियान मे खीमावत न्यास ने दिया योगदान।

SHARE:

**आओ गांव चलो अभियान में खीमावत ट्रस्ट ने दिया योगदान*

पाली, 20 मई। जिले से निकलकर देश-विदेश में अपनी पहचान स्थापित करने वाले पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर द्वारा “आओ गांव चलो अभियान” की पहल की गई है। इस अभियान का उद्देश्य प्रवासी नागरिकों को अपने गांवों के विकास, संस्कारों एवं सामाजिक सरोकारों से पुनः जोड़ना है, ताकि वे अपनी जन्मभूमि के प्रति योगदान दे सकें।

इसी क्रम में रानी क्षेत्र के प्रवासी खीमावत ट्रस्ट एवं कर्नावत परिवार ने प्रोजेक्ट ‘सुलेख’ के अंतर्गत 1510 (स्टडी डेस्क) बेंच उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जो शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

जिला कलक्टर ने इसके अतिरिक्त “शिक्षा का आधार”, “नन्ही बुनियाद”, “स्वास्थ्य”, “जल ही जीवन” एवं “हरियालो राजस्थान” जैसे अभियानों के अंतर्गत भी विकास कार्यों में सहयोग का आह्वान किया है, ताकि गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment