वरिष्ठ नागरिक प्रतिनिधियों को राज्यस्तरीय मांग पत्र देकर की सुविधाओं की मांग।
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक गौतम उजाला पाली )
पाली। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रादेशिक अधिवेशन में लिए गए निर्णयानुसार प्रदेशाध्यक्ष भंवर सेठ व महामंत्री मदनलाल खटोड़ द्वारा तैयार मांग पत्र स्थानीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा राज्य स्तरीय मांग पत्र विधायक भीमराज भाटी व पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख को सौंपा। अध्यक्ष लखपतराज सिंघवी, सभाध्यक्ष देवराज शर्मा के साथ गिरधारी राम जाट, चम्पा लाल संकलेचा, गौतम चंद शर्मा, भगवान दास कल्याणी व ओमप्रकाश सोनी ने राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूर्ववत बोर्ड का गठन करने व प्रभावी संचालन के इसमें वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिनिधित्व देनें, वरिष्ठ जन के सुविधार्थ भवन की व्यवस्था, निःशुल्क उपचार की व्यवस्था, सभी श्रेणी की बसों में रियायती दर पर यात्रा सुविधा, सिटी बसों में सीटें आरक्षित रखना, सुरक्षा के लिए बीट कांस्टेबल के साथ केयर टेकर की सुविधा, आर जी एच एस व्यवस्था का सरकारी व निजी चिकित्सालयों में प्रभावी संचालन व सामाजिक सुरक्षा पेंशन न्यूनतम 5000/- रुपए करने जैसी सुविधाओं का वरिष्ठ नागरिकों के हित में प्रभावी संचालन की मांगें रखी। विधायक भीमराज भाटी व पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने ये मानते हुए की वरिष्ठ नागरिक समाज व सरकार की जिम्मेदारी है और हम शीघ्र समुचित कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को अग्रेषित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद पी पी चौधरी व राज्य सभा सांसद मदन लाल राठौड़ के प्रवास पर होने से इनके निजी सचिव डी आर चौधरी व सहायक हरीश देवासी को मांगपत्र सौंप कर भारत सरकार से की जा रही राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की अपेक्षाओं- नेशनल पोलिसी आन एल्डर्स को अद्यतन कर लागू करने, कोरोना से पहले की रेलयात्रा रियायतों को बहाल करने, हेल्पलाइन 14567 को प्रभावी बनाने, जो पेंशनर्स नहीं है। ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को बैंक में दो प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाए जिससे वे बैंकिंग फ्रॉड का शिकार नहीं हो, स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रभावी संचालन आदि के प्रति ध्यान आकृष्ट कर इनके समाधान हेतु आग्रह किया। जन प्रतिनिधियों का सहयोग सकारात्मक रहा। अध्यक्ष लखपतराज सिंघवी ने सभी सहयोगियों
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


