best news portal development company in india

पाली में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना शिविर आयोजित, 20 आवेदकों के ऋण स्वीकृत*

SHARE:

*पाली में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना शिविर आयोजित, 20 आवेदकों के ऋण स्वीकृत*

पाली, 14 मई। जिला कलक्टरj के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को प्रथम ऋण 15 हजार, द्वितीय ऋण 25 हजार व तृतीय ऋण 50 हजार रुपये देय है जिसमें फुटकर विक्रेताओ (सब्जी, फल व केबिन संचालक) व असंगठित श्रमिक गिगवर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, डोमेस्टिक वर्कर, भवन निर्माण हॉकर्स, वेस्ट वर्कर रैग पिकर, दस्तकार को के लिए हर दुसरे और चौथे बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इसी क्रम में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नये आवेदकों के आवेदन किये गये तथा पुराने आवेदक जिनका ऋण अभी तक नही हुआ है उनके दस्तावेज जांच कर उनका ऋण वितरण करवाया गया भारतीय स्ट्रेट बैंक युनियन बैंक ऑफ इण्डिया और बैंक ऑफ बदौडा आदि बैंको से कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 20 आवेदकों को ऋण स्वीकृत किये गये।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि योजना का विस्तार कर अन्य वर्गों जेसे असंगठित श्रमिक गिगवर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, डोमेस्टिक वर्कर, भवन निर्माण हॉकर्स, वेस्ट वर्कर रेग पिकर, दस्तकार को भी इस योजना में जोडा गया है तो आप नगर निगम सें समनवय कर अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों को योजना में ऋण वितरण करे ।

जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह ने सभी ई-मित्र संचालको को भी इस योजना के आवेदन करने के बारे में कहा साथ ही सभी बैंक प्रतिनधियों से लम्बित आवेदनो पर जल्दी से कार्यवाही कर उसे कम करने पर जोर दिया। उक्त शिविर में लीड बैंक मेनेजर सभी बैंक के प्रतिनिधि, सभी ई मित्र संचालक उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment