*हमारी जनगणना, हमारा विकास*
*जिले में 25300 लोगों ने की स्व-गणना ,अन्तिम दिनांक 15 मई 2026 तक अधिकतम स्व-गणना कर राष्ट्रीय पर्व में योगदान दे*
पाली, 14 मई। जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक की जानी है। इसके लिए स्वगणना का विकल्प 1 मई से 15 मई 2026 तक आम जनता के लिए उपलब्ध है। जिसके लिए एक दिन का अवसर शेष है। जिले के समस्त आम नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनोें, युवावर्गाे, शिक्षण संस्थाओं, विभागों के कार्मिकों के साथ जिले में चयनित प्रगणक एवं सुपरवाइजर विशेष रूप से अपने अपने क्षेत्रों में स्व-गणना हेतु प्रेरित कर अभियान को सफल बनावें। देश निर्माण भागीदारी में सहयोग करने की अपील की।
जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, ने बताया कि स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in का उपयोग डेस्कटॉप अथवा स्मार्टफोन पर किया जा सकता है। दिनांक 14 मई 2026 के शाम 5.00 बजे तक जिले में 25300 परिवारों ने स्व-गणना कर राष्ट्रीय पर्व में अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया ।
उप जिला जनगणना अधिकारी राजेन्द्र कुमार टांक, ने बताया की जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजर का जिले के 18 चार्ज स्तर (ग्रामीण व शहरी) पर दिनांक 30 अप्रेल 2026 से 13 मई 2026 तक कुल 91 बैचों में प्रषिक्षण पूर्ण हो चुके है। जिसमें 54 फील्ड टेªनर के द्वारा कुल 3004 प्रगणक एवं 507 सुपरवाइजर को प्रषिक्षित किया गया। सभी चार्ज स्तर पर प्रगणक एवं सुपरवाइजर के जनगणना निदेशालय से किट प्राप्त हो चुके है। सभी को वितरित किया जाकर दिनांक 16 मई 2026 से प्रगणक व सुपरवाइजर द्वारा प्रथम चरण जनगणना मकानसूचीकरण हेतु फील्ड में जायेगे। प्रगणक व सुपरवाइजर एचएलओ एप के माध्यम से जनगणना कार्य सम्पादित करेगंे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


