best news portal development company in india

सरदार पटेल नगर में आयोजित आउटरीच कैंप में 84 मरीजों का हुआ उपचार*

SHARE:

*सरदार पटेल नगर में आयोजित आउटरीच कैंप में 84 मरीजों का हुआ उपचार*

पाली, 13 मई 2026/
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर,पाली द्वारा बुधवार को सरदार पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन पाली में निशुल्क आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गई।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मोहम्मद जावेद द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। वहीं डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार द्वारा मरीजों के मुख स्वास्थ्य की जांच की गई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शोभा वैष्णव, राजकंवर एवं निरमा मेवाड़ा द्वारा मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण किया गया। फार्मासिस्ट अरूण गर्ग द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।
वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन सवाई सिंह सोनीगरा द्वारा मरीजों की विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं। शिविर के सफल संचालन में लेखा सहायक दिनेश, आशा सहयोगिनी रेणुका मेघवाल एवं स्वीटी सोमानी का सहयोग रहा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

*’’’कैबिनेट मंत्री 17 मई को जिले में’* पाली, 15 मई। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 17 मई को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रविवार 17 मई को दोपहर 02 बजे उम्मेदपुर से प्रस्थान कर 2:30 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे। जहाँ वे विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगे। सांय 05 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर 06:30 बजे नादाना भाटान पहुचेगें। जहा वे नादाना भाटान में GRAM के तहत संध्या चौपाल कार्यक्रम में शामिल होगें। तथा रात्रि 09 बजे नादाना भाटान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएँगे। ———

श्रीश्रवण 1008शयामसुंदर जी महाराज के पाँवन सानिधय में महासभा के सभी नलमनोनित पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह, दिनांक 17/5/2026 को प्रातः 10-15बजे,सथान:-सोसतिक वाटिका, गंगापुर, भीलवाडा मे आयोजित किया जाएगा। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान सम्पादक)