💫 श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग 💫
*”देवी अहल्या आरोग्य भवन”*
आज समाजसेवा, मानवसेवा एवं पुण्य कार्यों की श्रृंखला में एक और प्रेरणादायी सहयोग प्राप्त हुआ।
*श्रीमान आसकरण जी सागर जी उपाध्याय (देशनोक)*
*पुत्र/पौत्र – आदरणीय श्री कन्हैयालाल जी उपाध्याय*
*हाल निवास – 80 फीट रोड, माता का थान, जोधपुर* द्वारा एम्स अस्पताल के सामने स्थित *_“देवी अहल्या आरोग्य भवन” में एक कमरे के निर्माण हेतु ₹ 5,00,000/- (अक्षरे पाँच लाख रुपये )_* का सहयोग राशि चैक के माध्यम से प्रदान किया गया।
यह सहयोग राशि श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग के *अध्यक्ष श्री माधोप्रकाश जी जाजड़ा, मंत्री श्री दुष्यन्त जी राणेजा, कोषाध्यक्ष श्री धन्नाराम जी राणेजा, समाजसेवी श्री जसराज जी सिवाल, ठेकेदार श्री नरपतराम जी सांखी* एवं उपस्थित समाज बंधुओं को सप्रेम भेंट की गई।
समाजहित एवं जनकल्याण के इस पावन कार्य में देशनोक उपाध्याय परिवार का यह योगदान निश्चित रूप से आने वाले समय में जरूरतमंद रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। आपका यह सहयोग सेवा, संस्कार एवं समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग कार्यकारिणी की ओर से *_उपाध्याय परिवार*_ का इस पुनीत एवं नेक कार्य हेतु हार्दिक आभार, अभिनंदन एवं धन्यवाद . . . 🙏🏻🙏🏻
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


