**ग्राम रथ अभियान*
*जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में पहुंच रहे ग्राम रथ*
*ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की दी जानकारी*
पाली, 28 अप्रैल। जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में रथों के माध्यम से ग्रामीणजनों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
पन्द्रह दिवसीय इस अभियान के तहत मंगलवार बाली विधानसभा क्षेत्र के फालना, खिमेल, धणी, गुडालास; सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ढोला, धणा, खिमाड़ा, कोसेलाव; सोजत विधानसभा क्षेत्र के धीनावास एवं धाकड़ी; मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के जाड़न, सिनला, चावड़िया, नरसिंहपुरा, चिरपटिया तथा पाली विधानसभा क्षेत्र के निम्बली उर्रा, इन्द्रों की ढाणी, माडपुरिया एवं झीतड़ा गांवों में ग्राम रथ पहुंचे।
इन रथों पर स्थापित एलईडी वॉल के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कला जत्था एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं का संदेश प्रभावी रूप से ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। अभियान के तहत संचालित एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार प्रचार सामग्री एवं विधानसभावार प्रकाशित फोल्डर भी ग्रामीणजनों में वितरित किए गए।
बुधवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के झीतड़ा, मण्डली दर्जियान, भाकरीवाल, अरटिया, ढाबर; सुमेरपुर क्षेत्र के बसंत, पावा, गोगरा, बलुपुरा, बांकली; बाली क्षेत्र के भीटवाड़ा, मुण्डारा, शिवतलाव, लाटाड़ा, लुणावा; मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के दुदौड़, सवराड़, मुसालिया, धुंधला, सेहवाज तथा सोजत विधानसभा क्षेत्र के सुरायता एवं शिवपुरा ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के माध्यम से योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
—————————–
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


