best news portal development company in india

खेल खेल में स्काउट गाइड को सिखाई जीवन जीने की कला* *स्काउट गाइड यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

SHARE:

*खेल खेल में स्काउट गाइड को सिखाई जीवन जीने की कला*

*स्काउट गाइड यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन*

पाली, 29 मार्च। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में दिनांक 24 से 30 मार्च 2026 तक यूनिट लीडर स्काउट गाइड का बेसिक ओर एडवांस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है|

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि 07 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स में 44 यूनिट लीडर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इस शिविर में भाग ले रहे शिक्षक अपने विद्यायल में स्काउट गाइड यूनिट संचालन के लिए प्रभावी प्रशिक्षण प्राप्त कर यूनिट का सक्रिय संचालन कर स्काउट गाइड की योग्यता वृद्धि कर सकेंगे, शिविर में ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक सहायता, यूनिट में स्काउट गाइड को लीडरशिप के अवसर प्रदान करने हेतु नवीन प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|

शिविर के छठे दिवस 29 मार्च को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे यूनिट लीडर ने किमगेम के माध्यम से शरीर की इंद्रियों का खेल खेलकर बालकों के लिए रूचिपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के अभिनव प्रयोग ओर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि दिनांक 24 से 28 मार्च तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में राष्ट्रपति अवार्ड ओर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर समापन हुआ इस शिविर में 125 स्काउट गाइड एवं प्रकृति अध्ययन शिविर में 50 संभागी ने सहभागिता की|
शिविर का संचालन मोहन सिंह राठौड़ ने किया|

प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित शिविर में संभागीयों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लीला जैन, दौलत सिंह, करमा राम, हिम्मत पटेल, जयपाल सिंह, नसीम बानो, विश्वा परमार, विशाल, हंसा कंवर आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है|

दिनांक 24 से 30 मार्च 2026 तक प्रशिक्षण केंद्र पर यूनिट लीडर बेसिक ओर एडवांस कोर्स का आयोजन भी किया जा रहा है, शिविर में 44 संभागी सहभागिता कर रहे हैं जिसका संचालन पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, आलोक शर्मा ओर सी ओ गाइड डिंपल दवे द्वारा किया गया।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी/अधिशासी अभियंता कलिम अशरफ के निर्देशन में पाली शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पाली जिला महर्षि गौतम सुत सैवा समिती (रजि.)के निर्विरोध निर्वाचित अधयक्ष भगवती प्रसाद नाबरीया,महामंत्री पपू शर्मा,कोषाधयक्ष कृंषणकात गौतम की प्रथम आमसभा मे हार्दिक अभिनंदन समाज बंधुओ द्वारा किया गया।