जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा आज सोजत रोड एवं बगड़ी नगर पुलिस थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
थाना सोजत रोड पर आयोजित सीएलजी बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके पश्चात जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितैषी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
@policerajasthan
@igp_jodhpur
#rajasthanpolice #pali #sojat #bagri
https://www.instagram.com/p/DWeX48IjFZl/?igsh=OXoxdW82cmFqandu
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


