*अहल्या शिक्षक गौरव सम्मान समारोह – जोधपुर*ध
*माँ अहल्या शिक्षा न्यास* द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर *अहल्या शिक्षक गौरव सम्मान* समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में *श्रीमान वीरेन्द्र कुमार शर्मा (महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान)* को उनकी दीर्घकालीन शैक्षिक सेवाओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा विद्यार्थियों में संस्कार एवं मानवीय मूल्यों के विकास हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संयोजक महेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि उनका जीवन शिक्षा, संस्कार और सेवा को समर्पित है। ऐसे शिक्षक केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता होते हैं और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में जवाहर लाल जी उपाध्याय, अनिल कुमार जी जाजड़ा , ओम प्रकाश जी सांखी , माधो प्रकाश जी जाजड़ा , अरविन्द जी उपाध्याय , मगराज जी जोशी , जसराज जी सिवाल , नरपत लाल जी , नवनीत जी सांखी , विष्णु जी जोशी , अजय जी तिवारी , आशा जी तिवारी, खुशी जी उपाध्याय व कविता जी पंचारिया सहित शिक्षाविद एवं समाज के गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर
*“व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण”* के संकल्प को सुदृढ़ करना रहा।
सादर वंदे 🙏🏻
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




