best news portal development company in india

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस- जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को’*

SHARE:

 

पाली, 24 जनवरी। 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, पाली में रविवार को प्रातः 11ः00 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य हेतु मारवाड़ ईआरओ महावीर सिंह जोधा, एईआरओ रानी शिवा जोशी, एईआरओ दलपत सिंह सांखला (सीबीईओ, सोजत) तथा प्रतीक शर्मा, नायब तहसीलदार, सुमेरपुर को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों में ललित सोनी, संजीव शर्मा, मिश्रीलाल बंजारा, संजय कुमार भाटी एवं भरतलाल शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

सोजत विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ प्रकाश चन्द्र, धीरज, अविनाश चौधरी; पाली विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ रूपसिंह, जगपाल सिंह, ज्योत्सना चतुर्वेदी; मारवाड़ जंक्शन से बीएलओ भंवरलाल, जयन्तीलाल, मांगीलाल दहिया; बाली विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ समाराम, मुकनाराम, महेन्द्र कुमार मीणा; तथा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ दलपत सिंह, वीरसिंह, सुरेन्द्रसिंह को मैपिंग कार्य, डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अधिक संख्या में फॉर्म-6 प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया जाएगा।

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए कैलाश (सूचना सहायक), दीपक कुमार (बीसीआई), प्रदीप सिंह (सूचना सहायक), प्रताप सिंह (वरिष्ठ प्रबोधक), ओमप्रकाश (कनिष्ठ सहायक), रामचन्द्र पटेल (अध्यापक), नवनीत जीनगर (सूचना सहायक), हेमाराम (बीसीआई), राहुल मीणा (सूचना सहायक), हिमांश चतुर्वेदी (बीसीआई), देवीदत्त जोशी (बीसीआई), रविन्द्र टांक (बीसीआई), सुमेर भाटी (कनिष्ठ सहायक), आशीष शर्मा (बीसीआई), विरेन्द्र वागोरिया (सूचना सहायक), सूर्यभान सिंह राठौड़ (कनिष्ठ सहायक), भरत भाटी (कनिष्ठ सहायक), बाबूलाल मीणा (अध्यापक), मिथून कुमार (बीसीआई), निकुल पुरी (बीसीआई), भरत कुमार देवासी (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), मुकेश टांक (बीसीआई), मुकेश कुमार मेहरा (बीसीआई), संदीप सिंह (सूचना सहायक), गौतम (सूचना सहायक), सुमित कुमार (सूचना सहायक) एवं नरेन्द्र कुमार (सूचना सहायक) को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्मिकों में नरेश (सूचना सहायक), नरसिंह भाटी (कनिष्ठ सहायक), योगेश गुप्ता (कनिष्ठ सहायक), विकास भाटी (कनिष्ठ सहायक), अशोक खोरवाल (अध्यापक), महेन्द्र सिंह (सहायक कर्मचारी), मनोज कुमार (सफाई कर्मचारी) एवं प्रवीण कुमार (सफाई कर्मचारी) को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जाएगा।

तहसीलदार (निर्वाचन) पाली रेखा देवी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए लोगो, Theme : ‘My India, My Vote’ तथा Tagline : ‘Citizen at the heart of Indian Democracy’ जारी की गई है। अति. नोडल अधिकारी सुरेन्द्र जैन ने बताया कि स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा जिले में विभिन्न स्तरों पर निर्वाचकों की जागरूकता के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक साक्षरता क्लब स्कूलों/कॉलेजों को भी विधानसभा स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित उपयोगी ऐप्लीकेशन वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, सी-विजिल ऐप आदि के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें