best news portal development company in india

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कम्प्यूटर ज्ञान केन्द्रों का निरीक्षण

SHARE:

*महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कम्प्यूटर ज्ञान केन्द्रों का निरीक्षण*

पाली, 31 दिसम्बर। राजस्थान सरकार द्वारा महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिले में संचालित कम्प्यूटर ज्ञान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
उपनिदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता पिंकी मीणा द्वारा विभिन्न कम्प्यूटर ज्ञान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों में पर्यवेक्षक एवं प्रचेताओं द्वारा केन्द्रों की जांच की गई।
निरीक्षण का उद्देश्य केन्द्रों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता एवं प्रशिक्षणार्थी महिलाओं व बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करना रहा। निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर लैब, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं सॉफ्टवेयर की जांच की गई तथा उपलब्ध संसाधनों पर संतोष व्यक्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से संवाद कर फीडबैक लिया गया एवं केन्द्रों में उपलब्ध शिक्षण वातावरण एवं फैकल्टी की शिक्षण पद्धतियों की सराहना की गई।
पर्यवेक्षक ने बताया कि योजना के अंतर्गत 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर बेसिक, अकाउंटिंग तथा इंग्लिश स्पोकन जैसे प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इच्छुक एवं न्यूनतम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण महिलाएं एवं बालिकाएं आई.टी. ज्ञान केन्द्र अथवा ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment