पाली18 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होनेक के उपलक्ष्य में शहरी समस्या समाधान शिविर के फॉलोअप कैम्प 24 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि शहरी समस्या समाधान शिविर के फॉलोअप कैम्प के तहत शुक्रवार को यूआईटी द्वारा समस्त जोन में शिविर आयोजित करेंगे। इसी प्रकार नगर निगम द्वारा शुक्रवार को वार्ड संख्या 21 से 30 तक के लिए नगर निगम सभागार हॉल में फॉओअप शिविर आयोजित होंगे। 22 दिसम्बर को वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए, 23 दिसम्बर को वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए 24 दिसम्बर को वार्ड 51 से 65 तक के लिए निगम सभागार हॉल में फॉओअप शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार सोजत सिटी नगर पालिका में 19 दिसम्बर को वार्ड संख्या 13 से 18 के लिए, 20 दिसम्बर को वार्ड 19 से 24 के लिए, 22 दिसम्बर को वार्ड 25 से 30 के लिए, 23 दिसम्बर को वार्ड संख्या 31 से 35 के लिए, 24 दिसम्बर को वार्ड 36 से 40 के लिए नगर पालिका सोजत सिटी में तथा नगर पालिका सोजत रोड़ में 19, 20, 22, 23, 24 दिसम्बर को सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र सोजत रोड़ में फॉलोअप कैम्प लगाए जाएंगे। इसी प्रकार नगर पालिका तखतगढ़ में 19 दिसम्बर को वार्ड संख्या 11 से 15 तक, 22 दिसम्बर को वार्ड 16 से 20 तक, 23 दिसम्बर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक एवं 24 दिसम्बर को वार्ड संख्या 1 से 25 तक फोलोअप शिविर तखतगढ़ नगर पालिका सभा भवन में आयोजित होंगे। नगर पालिका बाली में 19, 20, 22, 23 एवं 24 दिसम्बर को वार्ड संख्या 1 से 25 तक नगर पालिका भवन बाली में फोलोअप शिविर लगाए जाएंगे। नगर पालिका सादड़ी में 19 दिसम्बर को वार्ड संख्या 11 से 15 तक, 20 दिसम्बर को वार्ड संख्या 16 से 20 तक, 22 दिसम्बर को वार्ड संख्या 21 से 65 तक, 23 दिसम्बर को वार्ड संख्या 26 से 30 तक, 24 दिसम्बर से वार्ड 31 से 65 के लिए सादडी नगर पालिका कार्यालय भवन में फोलोअप आयोजित होंगे।
नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन में 19 दिसम्बर को वार्ड संख्या 9 से 11 तक, 20 दिसम्बर को वार्ड संख्या 12 से 15 तक, 22 दिसम्बर को वार्ड संख्या 16 से 19 तक, 22 दिसम्बर को वार्ड संख्या 16 से 19 तक, 23 दिसम्बर को वार्ड संख्या 20 से 22 तक, 24 दिसम्बर को वार्ड संख्या 23 से 25 तक के लिए शिविर, नगर पालिका सुमेरपुर में 19 दिसम्बर को वार्ड संख्या 11 से 15 तक, 20 दिसम्बर को वार्ड संख्या 12 से 15 तक, 22 दिसम्बर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक, 23 दिसम्बर को वार्ड संख्या 26 से 30 तक के लिए एवं 24 दिसम्बर को वार्ड संख्या 31 से 35 तक के लिए नगर पालिका सभागार सुमेरपुर में फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका रानी खुर्द में 19, 20, 21, 22, 23 एवं 24 दिसम्बर को वार्ड संख्या 1 से 20 तक के लिए स्वामी विवेकानंद सभागर नगर निगम रानी खुर्द कार्यालय परिसर में फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
————————-
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


