best news portal development company in india

स्काउट गाइड ने किया श्रमदान* *शिविर स्थल को बनाया पॉलीथिन मुक्त* *रोड सेफ्टी अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

SHARE:

 

पाली, 13 दिसम्बरं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में 236 स्काउट गाइड सहभागिता कर रहे हैं, सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में आयोजित पांच दिवसीय अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में 130 स्काउट गाइड, निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर में 53 रोवर रेंजर एवं चार दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड जहां शिविर में 53 संभागी ने भाग लिया,
सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यकम के तहत शिविर के चौथे दिन आज स्काउट गाइड ने जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में स्वच्छता अभियान के तहत संपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र की सफाई की कचरे का निस्तारण किया एवं प्रशिक्षण केंद्र को पॉलिथीन फ्री बनाने के लिए अभियान के माध्यम से सेवा कार्य किया, स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने प्रशिक्षण केंद्र की ईको वाटिका में लगे हुए पेड़ पौधों की सार संभाल कर कचरे का निस्तारण करते हुए फूल पत्तियों को तोड़कर किचन गार्डन के लिए खाद बनाने की प्रक्रिया का संपादन भी किया,
जिला स्तरीय शिविर में आज रोवर रेंजर ने रोड सेफ्टी अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया कल विजेताओं का सम्मान भी किया जाएगा,
शिविर में पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, मोहन सिंह, दौलत सिंह, जयपाल सिंह, उर्मिला यति, रमेश सोलंकी, कैलाश कुमार, भगवान सिंह आदि द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं,

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment