- *राज्य सरकार के दो वर्ष के उपलक्ष्य में लाखोटिया उद्यान में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ*

-
पाली, 14 दिसम्बर। वर्तमान राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला कलेक्टर एवं प्रशासक एल.एन.मंत्री के निर्देशों की पालना में शहर के लाखोटिया उद्यान के सीरे घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सभापति महेन्द्र जी बोहरा रहें। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम पाली एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान किया गया जिसमें सिरे घाट की सफाई की गई। इसके अतिरिक्त शहर के समस्त मन्दिरों, स्मारको की सफाई और महापुरूषो की मुर्तियो की धुलाई करवाई गयी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधी एवं ओम प्रभा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग), मुकेश चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् पाली, नवीन भारद्वाज, आयुक्त नगर निगम पाली, कलीम अशरफ, अधिशाषी अभियन्ता एवं स्वच्छता अधिकारी, नगर निगम पाली, जितेन्द्र सोनी, अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत), नगर निगम पाली, लोकेश जैन, स्वच्छता निरीक्षक प्रथम, नगर निगम पाली सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त महोदय द्वारा शहरवासियों से अपील की गई की शहर के ऐसे मनोरम व धार्मिक स्थलो को साफ रखने में आम जन निगम का सहयोग करे और भविष्य में सिरे घाट, लाखोटिया में कचरा पॉलिथिन एवं पुजन सामग्री न डाले। इससे पूर्व भी निगम द्वारा सफाई करके 17 ट्राली निकाला गया था।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


