* बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम- विशेषज्ञों ने किया निशुल्क सर्जरी द्वारा ऑपरेशन*
*ऑर्थो स्पेशलिस्ट ने क्लब-फुट से पीड़ित बच्चों की सर्जरी की*
पाली, 6 दिसम्बर 2025/बचपन से चलने में परेशानी का सामना करने वाले क्लब-फुट (टेढ़े-मेढ़े पैर) से परेशान जिले के पांच बच्चों का आरबीएसके योजना के तहत जोधपुर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। इन बच्चों का ऑपरेशन करने के लिए विशेष आग्रह पर ऑस्ट्रिया के सीनियर आर्थो स्पेशलिस्ट डॉ अर्नस्ट आर्थनर और जर्मनी से डॉ डर्क फ्रैंक थुम्लर जोधपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने एक-एक घंटे में करीब 5 बच्चों की क्लब फुट की सर्जरी की गयी, जिससे बच्चों के पैर एकदम सीधे हो जायेगें। करीब दो महीने बाद अब यह सभी बच्चे सामान्य बच्चों की तरह चल सकेंगे। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि पाली जिले के बागोल गांव के 14 वर्षीय लुम्बाराम, गुडा बिन्जा गांव के 9 वर्षीय करण कुमार, मादा गांव के 16 वर्षीय कुन्दन राजपुरोहित, रुणिचा काॅलोनी, पाली की 8 वर्षीय अलवीरा खान, चोपडा गांव की 5 वर्षीय हिमान्शी को बचपन से ही पैरों में समस्या थी, जिससे उन्हें चलने में समस्या हो रही थी। माता-पिता भी कई जगह भटकने के बाद थक हार कर निराश हो गए थे। जिसके बाद चिकित्सा विभाग की आरबीएसके टीमों द्वारा इन बच्चों का क्लब-फुट (टेढ़े-मेढ़े पैर) श्रेणी में सर्जरी के लिए चयन कर जिला अस्पताल पर संचालित डीईआईसी केन्द्र, पाली पर रेफर किया गया। यहाॅ डीईआईसी केन्द्र से इन चिन्हित बच्चों को जोधपुर के निजी अस्पताल में निशुल्क सर्जरी के लिए भेजा गया। इन बच्चों के साथ देसूरी से आयुष डॉ रानीसिंह तोमर को भेजा गया। जिनकी विदेशी डॉक्टर द्वारा सर्जरी की गई। अब जल्द ही यह बच्चे आम लोगों की तरह घूम फिर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आरबीएसके की टीम द्वारा चयनित किए गए बच्चों की विदेशी डॉक्टर द्वारा सर्जरी करवाई गई। यह ऑपरेशन विशेषज्ञों द्वारा पूरी तरह निशुल्क किया गया। अब यह क्लब-फुट से पीड़ित बच्चें दिव्यांगता की श्रेणी में आने से बच सकेगें और भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष कैंपों द्वारा जिले के बच्चों को उपचार से राहत दिलवाई जाएगी।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


