best news portal development company in india

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तैयारी को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*

SHARE:

 

पाली, 4 दिसम्बर। वर्तमान सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों तथा जिलेवार एवं विधानसभावार उपलब्धियों की पुस्तिका की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरूवार को संभागीय आयुक्त तथा जिला कलेक्टर के साथ सूचना एवं प्राघौगिकी विभाग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अपने अपने विभागो द्वारा दो वर्ष में किये गये कार्याे को विधानसभावार तथा जिलावार उपलबध करवायें ताकि आमजन तक लाभार्थियों की संख्या व उपलबध करवाई गई राशि के संबंध में जानकरी प्राप्त हो सकें।
बैठक में जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री, अति. जिला कलक्टर बजरंग सिंह, अति. जिला कलक्टर(सीलिंग) ओम प्रभा, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी ओपी बैरवा, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, पशुपालन संयुक्त निदेशक मनोज पंवार, सीएमएचओ विकास मारवाल, जिला रशद अधिकारी मनजीत सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग दिलीप परिहार, अति. जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण सुथार, बांगड महाविधालय प्राचार्य महेन्द्र सिंह राजपुरोहित तथा सांख्यिकी, वन विभाग आदि विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजुद रहें।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment