best news portal development company in india

दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाली जिले में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू*

SHARE:

*दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाली जिले में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू*

आतिशबाजी के लिए शाम 6 से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित, रात 10 बजे बाद पटाखे चलाने पर प्रतिबंध

पाली, 6 नवम्बर। आगामी दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश जिले के संपूर्ण क्षेत्राधिकार में प्रभावी रहेगा।

दीपावली पर आतिशबाजी का समय शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पटाखे चलाने एवं अन्य आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध रहेगा।

आदेश के तहत जिले में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले हथियार एवं लाठी लेकर विचरण नहीं कर सकेगा तथा इनका प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि शस्त्र अनुज्ञाधारियों, निर्धारित धार्मिक परंपरा के अनुसार कृपाण रखने वाले सिख समुदाय के व्यक्तियों तथा कानून व्यवस्था में अधिकृत सुरक्षा बलों एवं कर्मचारियों को नियमानुसार छूट रहेगी।

इसी प्रकार घातक रासायनिक पदार्थ, विस्फोटक सामग्री एवं घातक तरल पदार्थ बोतलों में लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले नारे लगाने अथवा लिखने की भी अनुमति नहीं होगी। राह चलते व्यक्तियों की ओर अग्निबाण, अत्यधिक आवाज वाले पटाखे एवं आतिशबाजी चलाना प्रतिबंधित किया गया है। किसी व्यक्ति अथवा पशु-पक्षी की ओर पटाखा फेंकने या निशाना साधकर आतिशबाजी करने पर भी रोक रहेगी।

आदेश में अग्निवाहक पटाखे जैसे रॉकेट, चिड़िया, हवाई जहाज, हवाई पटाखे, सीटी पटाखे एवं सुतली बम का प्रयोग सार्वजनिक स्थलों, शांत घोषित क्षेत्रों तथा घास डिपो, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, औद्योगिक क्षेत्रों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों के 100 मीटर की परिधि में प्रतिबंधित किया गया है।

यह आदेश सार्वजनिक हित में एकपक्षीय रूप से जारी किया गया है। आदेश जारी होने की तिथि को रात्रि 12 बजे से लागू होकर 12 नवम्बर 2026 को सायं 6 बजे तक अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।

सभी प्रिय पाठकों, समस्त देशवासियों को पाली से प्रकाशित प्रसारित गौतम उजाला एवं भारद्वाज टाईम्स र्पोटल न्यूज चैनल पाली राजस्थान के प्रधान संपादक छगन लाल भारद्वाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।

दीपावली के त्योहार पर अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं और बर्न यूनिट रहेंगी अलर्ट मोड पर* *चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दिए निर्देश, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त*