best news portal development company in india

जन्म-मृत्यु की विलंबित सूचना के पंजीयन के लिए न्यायालयों का क्षेत्राधिकार निर्धारित*

SHARE:

*जन्म-मृत्यु की विलंबित सूचना के पंजीयन के लिए न्यायालयों का क्षेत्राधिकार निर्धारित*

पाली, 15 अक्टूबर। जन्म एवं मृत्यु पंजीयन (संशोधन) अधिनियम, 2026 के प्रावधानों की पालना में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पाली द्वारा जन्म-मृत्यु की विलंबित सूचना के पंजीयन के लिए पाली न्यायक्षेत्र के विभिन्न न्यायालयों का क्षेत्राधिकार निर्धारित किया गया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती हेमलता भारती द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जन्म एवं मृत्यु पंजीयन (संशोधन) अधिनियम, 2026 की धारा 13(3) में संशोधन किया गया है। इसके तहत जन्म अथवा मृत्यु की घटना की विलंबित सूचना घटना घटित होने के दो वर्ष पश्चात दिए जाने की स्थिति में संबंधित क्षेत्राधिकार के प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सत्यापन एवं निर्धारित प्रक्रिया के पश्चात आदेश जारी किए जाने पर ही पंजीयन किया जा सकेगा।

जारी आदेश के तहत पाली जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में घटित जन्म-मृत्यु की घटनाओं से संबंधित आवेदनों के निस्तारण के लिए न्यायालयों का क्षेत्राधिकार निर्धारित किया गया है। इसमें पाली, सुमेरपुर, बाली, सोजत, सादड़ी, देसूरी, रानी एवं मारवाड़ जंक्शन सहित संबंधित क्षेत्रों के लिए कुल 18 न्यायालयों को अधिकृत किया गया है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रोहट, जैतपुर न्यायालय के क्षैत्राधिकार वाले पुलिस थाना क्षेत्र के लिए न्यायालय क्षेत्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली रहेगा। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर, सदर थाना क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली, कोतवाली के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सा.द.) गुड़ा एंदला के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 2 पाली होगा। संबंधित विभिन्न थाना क्षेत्रों के आवेदन संबंधित अधिकृत न्यायालयों में प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी क्रम में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमेरपुर, तखतगढ़ के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमेरपुर, सुमेरपुर सदर, सांडेराव के लिए अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमेरपुर, बाली व फालना क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाली, नाना क्षेत्र के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट बाली, सादड़ी के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट सादडी, देसूरी व खिंवाडा के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट देसूरी, रानी के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट रानी, सिरियारी के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन, सोजत सिटी व चण्डावल के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोजत, बगड़ी नगर के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट सोजत एवं शिवपुरा, सोजत पुलिस थाना क्षेत्र के लिए अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सोजत को प्रस्तुत आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित को अधिकृत किया गया है।

———

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

जोधपुर गौतम सभा में र्निविरोध निर्वाचित अध्यक्ष नरेशकुमार जाएगा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर राणेजा जौशी, अंकेक्षक धनराज पंचारिया को नव निर्वाचित होने पर छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महासभा की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पाली वार्ड नंबर ५३, राजेन्द्र नगर, श्रीराधाकृष्ण म़ंदिर के पास, तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे आप सभी मौहल्ले वासियों को सादर आमंत्रित करेंगे।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गोतम उजाला पाली)

पाली राजेन्द्र नगर वार्ड नंबर ५३ में श्रीराधाकृष्ण म़ंदिर के बाहर,तीन दिवसीय दिनांक 17 से‌19अकटूबंर तक श्रीब्रह्मा कुमारी आश्रम की और से कार्यक्रम तीन दैवियो का चेतन,मगर दिखने में जड , का साधना कार्यक्रम समारोह आयोजित सादर आमंत्रित हैं।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)