*पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026*
*पाली जिले की पांच पंचायत समितियों में पंच-सरपंच चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में तेजी*
पाली, 12 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले की पांच पंचायत समितियों बगड़ी, मारवाड़ जंक्शन, रानी, सोजत एवं सुमेरपुर में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
जिला सांख्यिकी अधिकारी से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बगड़ी पंचायत समिति में 19 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 16 अभ्यर्थियों के नामांकन दर्ज किए गए। मारवाड़ जंक्शन में 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए तथा सभी 37 अभ्यर्थियों के नामांकन दर्ज किए गए। रानी पंचायत समिति में 34 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 31 अभ्यर्थियों के नामांकन दर्ज किए गए। सोजत में कुल 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 17 अभ्यर्थियों के नामांकन दर्ज किए गए। वहीं, सुमेरपुर पंचायत समिति में कुल 44 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 43 अभ्यर्थियों के नामांकन दर्ज किए गए।
इस प्रकार पांचों पंचायत समितियों में कुल 154 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 144 अभ्यर्थियों के नामांकन दर्ज किए गए।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


