best news portal development company in india

पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026* *प्रथम चरण को लेकर गुरूवार को होगी लोक सूचना जारी*

SHARE:

*पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026*
*प्रथम चरण को लेकर गुरूवार को होगी लोक सूचना जारी*

पाली, 7 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के लिए मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, सुमेरपुर एवं रानी पंचायत समिति क्षेत्रों की लोकसूचना गुरूवार को जारी होगी। मतदान प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह ने बताया कि गुरूवार को प्रथम चरण की लोकसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाशों को छोड़कर प्रातः 11 बजे से अपराहं 3 बजे तक लिये जाएंगे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को अपराहं 3 बजे तक रहेगी। वहीं 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा एवं 15 अक्टूबर को अपराहं 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। इसी तरह पंच व सरपंच पदों के प्रत्याशियों के लिए गुरूवार से लोकसूचना जारी की जाएगी। उनके नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
——–

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

जोधपुर गौतम सभा में र्निविरोध निर्वाचित अध्यक्ष नरेशकुमार जाएगा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर राणेजा जौशी, अंकेक्षक धनराज पंचारिया को नव निर्वाचित होने पर छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महासभा की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।